8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले पिता को शराब पिलाई, फिर 18 साल की लड़की व दो नाबालिग बच्चों को लेकर हो गया फरार

पुलिस ने सर्चिंग की तो पास के गांव में मिले दो नाबालिग बच्चे, लड़की को लेकर युवक लापता... - एसपी से लेकर डीआईजी तक हरकत में आए, गायब लड़के-लड़की की तलाश जारी...

3 min read
Google source verification
MP CRIME

पहले पिता को शराब पिलाई, फिर 18 साल की लड़की व दो नाबालिग बच्चों को लेकर हो गया फरार

राजगढ़@राजेश विश्मकर्मा की रिपोर्ट...
मध्यप्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस की तथाकथित तमाम कोशिशों के बावजूद बदमाश अपना काम आसानी से कर रहे हैं।

इनमें भी महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अपराधों के मामले में कमी आने का नाम नहीं ले रही है।

ऐसा ही एक मामला राजगढ़ के ब्यावरा से सामने आया है, जहां ब्यावरा बस स्टैंड से दो नाबालिग बच्चों सहित एक 18 वर्षीय लड़की का अपहरण युवक द्वारा सरेआम अपहरण कर लिया गया है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम...
बताया जाता है कि आरोपी युवक ने पहले तीन बेटे और एक बेटी सहित बस स्टैंड पर आए पिता को साथ बैठकर शराब पिलाई फिर दो बच्चों और लड़की का लेकर फरार हो गया।

इसके बाद वह दोनों बच्चों को भी रास्ते के एक गांव में छोड़ गया और वह खुद लड़की को लेकर अभी तक फरार है।

जानकारी के अनुसार चांचौड़ा क्षेत्र का रहने वाला व्यक्ति अपने चार बच्चों के साथ शुक्रवार रात भोपाल से ब्यावरा बस स्टैंड पर आया था। उसकी पत्नी की कुछ माह पहले मौत हो चुकी है, तभी से वह बच्चों के साथ भोपाल में मजदूरी कर रहा है।

MUST READ : पंचों ने कहा मांस का भंडारा कराए पीड़ित परिवार, नीची जाति का था रेप का आरोपी

यहां वह गांव जाने के लिए तीन बेटों व एक बेटी भी है के साथ बस का इंतजार कर रहा था, तभी बाइक सवार एक युवक आया और उनसे बातें करना लगा।

उसके पिता से पता पूछा और बोला कि आपके गांव में तो मेरी मौसी भी रहती हैं, आप मेरे साथ ही चलिए।

इसके बाद पीडित व्यक्ति और बाइक से आए युवक ने बस स्टैंड के सामने ही स्थित शराब के ठेके के बाहर शराब पी।

शराब पीने के बाद युवक ने कहा अब मैं आपको छोड़़ देता हूं, और दो बच्चों (7 और 3 वर्ष) को आगे बैठाया और पीछे उसकी 18 वर्षीय लड़की को बैठाकर ले गया।

MUST READ : महिला पुलिस अधिकारी तक हो रहीं छेड़छाड़ का शिकार,असुरक्षित भोपाल में बेखौफ मनचले

जबकि उनके पिता व उनके एक बच्चे को वहीं बैठने के लिए कह कर युवक ने अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि मैं पहले इन्हें छोड़ आता हूं, फिर आपको ले जाऊंगा।

इसके बाद काफी देर तक वह नहीं आया, तो बच्चों के पिता ने उसे फोन किया, लेकिन उसने नहीं उठाया तो उसके पास बचे एक बच्चे के साथ बस स्टैंड पर बैठी पुलिस को सूचित किया।


इस पर पुलिस शिकायत दर्ज करने जा ही रही थी, कि इसी बीच मृगवास थाने से अपडेट आया की पास के ही गांव बटावदा में कोई दो बच्चों को छोड़ गया।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को वहां से बरामद कर लिया, लेकिन अभी तक बच्चों की 18 वर्षीय बड़़ी बहन और बाइक लेकर आए युवक का पते नहीं चला है।

बताया जाता है कि युवक ने शराब पीने के दौरान खुद का नाम अजय धोबी निवासी अरन्या बताया और खुद का मोबाइल नंबर भी दिया जो कि सही है।

इस पर पुलिस ने उससे संपर्क करने की भी कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाने के चलते दोनों अभी तक नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ धारा-३६५ का प्रकरण दर्ज किया है।

अफसर अलर्ट...
प्रदेशभर में हो रही दुष्कर्म की वारदातों के चलते इस घटना को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर भोपाल रेंज तक के अफसर अलर्ट हो गए।

एसपी प्रदीप शर्मा का कहना है कि मौका मुआयना इत्यादि करने के बाद ही अभी जांच जारी है।

इसके अलावा जांच के ही लिए भोपाल देहात रेंज के डीआईजी डॉ. आशीष भी ब्यावरा थाने पहुंचे, जिन्होंने पूरे मामले की तफ्तीश की और बच्चों सहित उनके पिता के बयान लिए, वहीं फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


बच्चों के पिता के बयान के आधार पर धारा-365 का प्रकरण बनाया गया है। हमारी टीम दोनों की तलाश में जुटी है। जिन दो बच्चों को वे ले गए थे उन्हें पुलिस ने बरामद कर पिता को सौंप दिया है। लड़की और लड़के की तलाश जारी है।
-डॉ. आशीष, डीआईजी (देहात), भोपाल रेंज