30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: पति की मृत्यु के बाद पत्नी चलाने लगी जेसीबी, अब एक्स-पो में शामिल होने जाएगी जापान

CG News: जेसीबी वाली दीदी दमयंती ने बताया कि पति की असामयिक मृत्यु ने उन्हें मजबूत बना दिया और बच्चों के परवरिश की जिमेदारी को देखते हुए। जेसीबी चलाना शुरू किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 10 Dec 2024, 2:04 PM IST

CG News

CG News

CG News: नाजुक हाथों में मजबूती बेमिसाल, यह अहसास राजनांदगांव के ग्राम खैरझिटी की जेसीबी वाली दीदी दमयंती सोनी को जेसीबी, चेन माऊंटेन जैसे मशीनरी वाहनों को कुशलता एवं आत्मविश्वास से चलाते हुए देखकर होता है। दमयंती सोनी मशीनरी वाहनों को एक्स-पो में शामिल होने के लिए जापान जाना चाहती थी, लेकिन आर्थिक दिक्कतों के कारण नहीं जा पा रही थी।

यह भी पढ़ें: CG Suicide Case: पत्नी बना रही थी धर्मांतरण का दबाव, तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, 5 लोगों पर FIR दर्ज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 3 लाख 76 हजार रूपए की राशि का चेक मिलते ही उनके लिए जापान जाने की राह अब आसान हो गई है। मदद के लिए मुख्यमंत्री को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि अब मैं प्राप्त राशि से आसानी से जापान जा सकूंगी और अपना हुनर वहां प्रदर्शित करूंगी तथा छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करूंगी।

जेसीबी वाली दीदी दमयंती ने बताया कि पति की असामयिक मृत्यु ने उन्हें मजबूत बना दिया और बच्चों के परवरिश की जिमेदारी को देखते हुए। जेसीबी चलाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनके पति स्वर्गीय उत्तम कुमार सोनी किराए से जेसीबी चलाते थे, जिसे वे प्रतिदिन देखती थी। पति की मृत्यु के बाद वे जेसीबी चलाने लगी और यही उनकी आजीविका का साधन बना। बेटे अनमोल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।