शुक्रवार को भी निगम कमिश्नर, एसडीएम, एएसपी और तहसीलदार ने गुड़ाखू लाइन, आजाद चौक, सिनेमा लाइन, मानव मंदिर चौक, जयस्तम्भ चौक, जूनीहटरी में पैदल भ्रमण कर दुकानों के सामने अतिक्रमण न करने एवं समान दुकान के अंदर रखकर व्यवसाय करने दुकानदारों से अपील किए। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर शनिवार को प्रशासन ऐसे अतिक्रमण कार्रवाई पर सख्ती बरती है।