CG Crime: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में मामूली विवाद पर पति द्वारा अपनी पत्नी से जमकर मारपीट कर दी। महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।