23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Rajnandgaon / CG News: फैक्ट्री के मजदूर की शिवनाथ नदी में मिली लाश, तीन दिन से था लापता

CG News: फैक्ट्री के मजदूर की शिवनाथ नदी में मिली लाश, तीन दिन से था लापता

CG News: शिवनाथ नदी में गुरुवार को फिर एक ग्रामीण की लाश तैरते मिली है। ग्रामीण ने आत्महत्या की है या किसी हादसे में उसकी जान गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 15 Nov 2024, 11:17 AM IST

CG News

CG News

CG News: मोहारा स्थित शिवनाथ नदी में गुरुवार को फिर एक ग्रामीण की लाश तैरते मिली है। ग्रामीण ने आत्महत्या की है या किसी हादसे में उसकी जान गई है। बसंतपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। नदी में तैरते मिली लाश की पहचान भोथीपार खुर्द गांव के निवासी तुकाराम साहू के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: Punni Mela 2024: शिवनाथ नदी किनारे तीन दिवसीय मेले का आयोजन आज से, कल करेंगे पुन्नी स्नान, जानें इस दिन का महत्व…

बताया जा रहा है कि मृतक तुकाराम राजाराम मेस फैक्ट्री में काम करता था। तीन दिन पहले घर से काम करने फैक्ट्री जाने निकला था और घर नहीं पहुंचा था। गुरुवार सुबह तुकाराम की लाश मोेहारा स्थित शिवनाथ नदी में ऑक्सीजोन की ओर तैरते हुए मिली है।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण की मौत किस वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी है। दो दिन पहले मोहारा पुल के पास शहर के एक व्यापारी की पानी में डूबने से मौत हुई थी।