पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ थे। स्थानांतरण पर नवगठित पुलिस रेंज राजनांदगांव में आईजी के पद पर पदस्थ हुए हैं। पदभार के दौरान राजनांदगांव के प्रभारी एसपी राजेश कुकरेजा, कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव, खैरागढ़ एसपी अंकिता शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एएसपी राजनांदगांव लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव (आईयूसीएडब्ल्यू) पद्मश्री तंवर, सीएसपी अमित पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।