24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Rajnandgaon / गुपचुप खिलाने के बहाने नाबालिग को खंडहर में ले गया बुजुर्ग, मिटाई हवस की प्यास… जानें पूरा मामला

गुपचुप खिलाने के बहाने नाबालिग को खंडहर में ले गया बुजुर्ग, मिटाई हवस की प्यास… जानें पूरा मामला

Rape Case: एक नाबालिग युवती को गुपचुप खिलाने के बहाने एक फैक्ट्री में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 May 2025, 12:23 PM IST

आरोपी अधेड़ गिरफ्तार (फोटो सोर्स - पत्रिका)

आरोपी अधेड़ गिरफ्तार (फोटो सोर्स - पत्रिका)

Rape Case: राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को गुपचुप खिलाने के बहाने एक फैक्ट्री में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बहन को आरोपी अंगद साहू गुपचुप खिलाने के बहाने अपने बाइक में बैठा कर सगुन साबुन फैक्ट्री टेडे़सरा के पास खण्डहर में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया है।

यह भी पढ़े: दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से 10 साल तक किया बलात्कार, मचा हड़कंप

आरोपी सुरगी चौकी के मोखला का है निवासी

शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा- 64(1), 64 (2) (1) बीएनएस 4 (1), 6 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी और मामले को गंभीरता से लेते आरोपी की तलाश शुरु की। पुलिस नाबालिक पीड़िता से बलात्कार करने वाले आरोपी अंगद साहू पिता मयाराम साहू उम्र 52 वर्ष निवासी मोखला चौकी सुरगी गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।

वहीं, इस संबंध में एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।