9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला टीचर ने बीईओ पर लगाए छेड़खानी के आरोप, कहा- गैर वाजिब बातें न मानने पर कर रहे परेशान

Molest: शिक्षा विभाग छेड़खानी मामले को लेकर एक फिर दागदार हो गया है, जहां महिला टीचर ने बीईओ पर लगाए छेडख़ानी के आरोप।

less than 1 minute read
Google source verification
rape

राजनांदगांव. शिक्षा विभाग छेड़खानी (Molesting) मामले को लेकर एक फिर दागदार हो गया है और सुर्खियों में है। मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के अंबागढ़ चौकी तहसील का है, जहां ग्राम पेंदलकुही में पदस्थ महिला शिक्षक (एलबी) ने बीईओ पर छेडख़ानी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

Raipur: सड़क हादसे में पति की मौत के बाद बहू ने दर्ज कराया ससुर के खिलाफ FIR

पीड़िता की माने तो इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय तौर पर की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं इस पूरे आरोप को बीईओ ने सिरे से खारिज करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग रखी है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोप सिद्ध हुआ, तो मुझे फांसी दे दी जाए।

शादी का झांसा देकर 4 साल तक महिला से करता रहा दुष्कर्म, धोखाधड़ी से लाखों रुपए भी ठगे

महाराष्ट्र बार्डर के ग्राम पेंदलकुही में पदस्थ शिक्षिका ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में की है। महिला शिक्षिका की माने तो उन्हें बीईओ द्वारा जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। बीईओ के गैर वाजिब बातों को मानने से इनकार करने पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा नियम विपरीत अटैचमेंट कर दिया है। इसके तहत ही उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है।

प्रेमी संग शादी के दो महीने बाद फंदे पर झूली प्रेमिका, सुसाइड नोट में पता चली ये बात

बीईओ मानपुर-मोहला अर्जुन देवांगन ने कहा, महिला शिक्षिका का आरोप यदि सही पाया गया, तो मुझे फांसी दे दी जाए, लेकिन जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। मुझ पर लगाए आरोप को वह साबित करे। कहां छेड़छाड़ किया हूं। उसका सबूत दे।

Molest से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.