CG Crime: डोंगरगांव शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में छपरी टाइप के युवक गैंग बनाकर मारपीट और धारदार हथियारों से वार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नशे के कारोबार में लिप्त और नशेड़ी युवकों की इस गैंग में भरमार है। लोगों से छीनाझपटी, डराना, चमकाना, अवैध रूप से वसूली जैसे मामले सामने आते रहते हैं।