Road Accident: राजनांदगांव से बस एक्सीडेंट की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी बस व डीआई वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें सात यात्री घायल बताए जा रहे हैं। वहीं बस चालक के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।