scriptRules not followed in firecracker factories, storage exceed standard | पटाखा फैक्ट्रियों में नियमों का पालन नहीं, मानक से अधिक प्रोडक्शन और भंडारण | Patrika News

पटाखा फैक्ट्रियों में नियमों का पालन नहीं, मानक से अधिक प्रोडक्शन और भंडारण

locationराजनंदगांवPublished: Nov 10, 2023 01:41:28 pm

Submitted by:

Kanakdurga jha

Diwali Festival 2023 : दीपावली त्योहार में पटाखा का सबसे अधिक चलन होता है। इस पर्व में जिले में करोड़ों रुपए के पटाखों की बिक्री होती है।

पटाखा फैक्ट्रियों में नियमों का पालन नहीं, मानक से अधिक प्रोडक्शन और भंडारण
पटाखा फैक्ट्रियों में नियमों का पालन नहीं, मानक से अधिक प्रोडक्शन और भंडारण
राजनांदगांव। Diwali Festival 2023 : दीपावली त्योहार में पटाखा का सबसे अधिक चलन होता है। इस पर्व में जिले में करोड़ों रुपए के पटाखों की बिक्री होती है। जिले में आधा दर्जन जगहों पर पटाखा की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इन फैक्ट्रियों में नियमों को ताक पर रखकर पटाखा बनाए जाने की खबर है। वहीं व्यापारियों द्वारा रहवासी क्षेत्र में गोदाम बनाकर क्षमता से अधिक पटाखा रखने की भी जानकारी सामने आ रही है। वहीं वहां काम करने वाले मजदूरों को भी सुरक्षा के साधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हंै। इसके बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा फैक्ट्रियों और गोदामों की जांच करने गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.