चतुर्थ वर्ष के छात्र कलश वर्मा ने दुर्ग जिले में राज गांधी मितान महिला स्वं सहायता समूह की महिलाओं को फूलों की खेती के संबंध में प्रशिक्षण दिया। फूलों की खेती से आर्थिक निर्भरता की ओर बढ़ने की बात बताई। इसके तहत खेती करने के तरीके इससे फायदे और फूलों की अलग-अलग उपयोगिता को बताया। सूखे फूलों से धूप बत्ती, गुड़हल व अपराजिता के फूलों से जैम, गुड़हल के फूल से फेस पैक, गुलाब के पंखूड़ियों से गुलकंद बनाने सहित अन्य फायदों को बताया।