
Congress leader Arrested: आपसी रंजिश को लेकर स्टेशन पारा वार्ड 11 के पार्षद प्रतिनिधि व उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली व उसके भाई द्वारा एक युवक से जमकर मारपीट की गई थी। प्रार्थी की पत्नी ने मामले की शिकायत चिखली चौकी में की थी।
वहीं मोहल्लेवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपाी दफ्तर का घेराव कर दिया था। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले कांग्रेसी नेता आसिफ अली और उसके भाई अनिस अली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया चंचल यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति लोकेश यादव निवासी आम्बेडकर चौक मोतीपुर 12 अक्टूबर को डायमंड टेलर्स स्टेशन पारा के पास रात में आया हुआ था। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोेपी आसिफ अली व उसका भाई अनिश अली ने लोकेश यादव से जमकर मारपीट कर दी।
पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296,351(2),3(5) का अपराध दर्ज किया। प्रार्थी लोकेश यादव को चोट आने से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर द्वारा रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया था।
उपचार के दौरान प्रार्थी लोकेश का मुलाहिजा रिपोर्ट प्राप्त किया गया। विवेचना में धारा 117(2) बीएनएस जोड़ा गया। दोनों आरोपी आसिफ उम्र 38 साल और अनीस अली पिता अफजल अली उम्र 34 साल से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Updated on:
16 Oct 2024, 2:43 PM IST
Published on:
16 Oct 2024, 2:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.