19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Rajsamand / दिल दहला देने वाली घटना: खेलते-खेलते आइसक्रीम की लॉरी के फ्रिज में बंद हो गई दो बहनें, दम घुटने से मौत

दिल दहला देने वाली घटना: खेलते-खेलते आइसक्रीम की लॉरी के फ्रिज में बंद हो गई दो बहनें, दम घुटने से मौत

राजस्थान में 10 व 11 साल की दो चचेरी बहनों के खेलते-खेलते आइसक्रीम की लॉरी के अनुपयोगी पड़े फ्रिज में बंद हो जाने पर दम घुटने से मौत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 24 Nov 2023, 9:46 AM IST

rajasthan_sad_news.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

खमनोर। बलीचा (हल्दीघाटी) गांव के पास बल्लों की भागल में 10 व 11 साल की दो चचेरी बहनों के गुरुवार को खेलते-खेलते आइसक्रीम की लॉरी के अनुपयोगी पड़े फ्रिज में बंद हो जाने पर दम घुटने से मौत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार घटना में बल्लों की भागल में रहने वाली दूर के रिश्ते में चचेरी बहनों पायल (11) पुत्री विजयसिंह और रितिका (10) पुत्री शंभूसिंह की आइसक्रीम के फ्रिज में दम घुटने से मौत हो गई।

बताया गया कि गुरुवार को भागल में गुरुवार को लोग किसी मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। दोनों बच्चियां खेलते-खेलते आइसक्रीम की काफी समय से अनुपयोगी पड़ी लॉरी के फ्रिज में उतर गई। इसी बीच फ्रिज लॉक हो गया। संभवतया दम घुटने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी।


जब दोनों बच्चियां कहीं नजर नहीं आई तो परिजनों और बस्ती के लोगों ने ढूंढना शुरू किया। लोगों ने दोपहर एक बजे से बच्चियों की तलाश शुरू की, मगर शाम को 6 बजे शंका के तौर पर लॉरी का फ्रिज खोलकर देखा तो उसमें दोनों बच्चियां मृत हालात में मिलीं। घटना से बस्ती में कोहराम मच गया। सूचना पर खमनोर थानाधिकारी भवानीशंकर सुथार मय जाब्ता बल्लों की भागल पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर शव देर शाम खमनोर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में चुनावी रैली से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, बुझ गया घर का चिराग


दोनों के पिता मुंबई, आने पर होगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने बताया कि फ्रिज में बंद होने पर दम घुटने से मौत की खबर दोनों बच्चियों के मुंबई में रह रहे पिता को दे दी गई। बच्चियों के पिता मुंबई में काम-धंधा करते हैं। शुक्रवार को गांव पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें : देवदूत बना विनीत....खुद जिंदगी की जंग हारकर चार लोगों को दे गया जीवनदान