नाथद्वारा नगरपालिका के आस-पास की ग्राम पंचायतों के राजस्व गांव उपली ओडन, निचली ओडन, गोपा कुआ, गुंजोल, कुंचौली, जोशियों की मादड़ी, पानेरियों की मादड़ी, मोड़वा, राबचा व डिंगेला को ग्राम पंचायतों से अलग कर नगरपालिका में जोड़ने की पिछले सप्ताह ही अधिसूचना जारी की है। नगरपालिका ने करीब एक माह पहले ही इन राजस्व गांवों को पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव बनाकर स्वायत्त शासन विभाग को भेजा था।