15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में जारी हुआ एेसा फतवा कि एक साथ टूट गए 12 लोगों के निकाह, लोगों में मचा हड़कंप

जिला मुफ्ती सैयद शाहिद मियां ने बताया कि देवबंदी के जनाजे की नमाज में शामिल होना गुनाह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Feb 2019, 3:27 PM IST

rampur

देश में जारी हुआ एेसा फतवा कि एक साथ टूट गए 12 लोगों के निकाह, लोगों में मचा हड़कंप

रामपुर. बरेली से आए एक फतवे से रामपुर में हड़कंप मचा दिया। फतवे में कहा गया है कि जिन लोगों ने देवबंदी मसलक फकीर मुहम्मद के जनाजे की नमाज पढ़ी है। उन लोगों के निकाह टूट गए हैं। यह सुनते क्षेत्र में सनसनी फैल गर्इ। बताया जा रहा है कि फतवे के बाद मस्जिद में इमाम ने 12 लोगों का निकाह दोबारा पढ़ाया। इस मामले में जिला मुफ्ती सैयद शाहिद मियां ने बताया कि देवबंदी के जनाजे की नमाज में शामिल होना गुनाह है। इस गुनाह से निकाह पर असर पड़ सकता है। एेसे में हमें अपने र्इमान की हिफाजत के लिए दोबारा निकाह पढ़वाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- खेलने-कूदने की उम्र में बच्ची ने दिया बेटे को जन्म, इस बच्ची की कहानी सुन भर आएंगी आंखें

दरअसल, रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षे़त्र के नागलिया आकिल गांव में गुरुवार को फकीर मुहम्मद की मौत हो गर्इ थी। वे देवबंदी मसलक के थे, वहीं उनके परिवार के दूसरे लोग बरेलवी हैं। उनकी मौत के बाद जनाजे की नमाज उनके पौते ने पढ़ार्इ। इस मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ा तो कुछ लोग बरेली से फतवा ले आए आैर उसे सबके सामने पेश किया। बरेली से आए इस फतवे में कहा गया है कि जिन लोगों ने भी देवबंदी के जनाजे की नमाज पढ़ी है। उन लोगों के निकाह टूट गए हैं। यह सुनकर क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गर्इ। इसके बाद गांव की मस्जिद में 12 लोगों के निकाह दोबारा से पढ़ाए गए।

यह भी पढ़ें- नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने पूर्व सांसद आैर पूर्व विधायक पर लगाए ये गंभीर आरोप

इस संबंध में जब जिला मुफ्ती सैयद शाहिद मियां से बात की गर्इ तो उन्होंने कहा कि देवबंदी के जनाजे की नमाज में शामिल होना गुनाह है। इस गुनाह से निकाह पर असर पड़ सकता है। एेसे में हमें अपने र्इमान की हिफाजत के लिए दोबारा निकाह पढ़वाना चाहिए। उन्होंने बताया कि यूरोप के लाेग अक्सर एेसा करते हैं आैर वे दोबारा निकाह पढ़वाते हैं। एेसा करने से वे अपने र्इमान को भी ताजा करते हैं।

र्इदगाह के पास गोकशी की वारदात को अंजाम दे रहे 2 लोगों पुलिस ने एनकाउंटर में किया पस्त, देखें वीडियो-