29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामपुर में एनकाउंटर के बाद 4 गो तस्कर गिरफ्तार, टांडा-स्वार पुलिस ने अलग-अलग एनकाउंटर में की गिरफ्तारी

Rampur Encounter: रामपुर में गो तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मंगलवार देर रात पुलिस को गो तस्करों की लोकेशन का पता चला। जिसके बाद घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 4 Oct 2023, 7:30 PM IST

4-cow-smugglers-arrested-after-encounter-in-rampur.jpg

Encounter in Rampur: रामपुर के थाना मिलक में सांड की हत्या करने वाले 4 शातिर गो तस्करों को पुलिस ने पशु वध करने की योजना बनाते हुए दबोचा लिया। जिले की टांडा और स्वार पुलिस ने अलग-अलग पुलिस एनकाउंटर में चारों को स्विफ्ट कार और अवैध असलहों, उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस एनकाउंटर के दौरान चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तो वहीं एनकाउंटर के दौरान एक SI के भी गोली लगी है। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

कोतवाली स्वार और कोतवाली टांडा पुलिस से मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में चार गो तस्कर घायल हो गए। इस मुठभेड़ में दड़ियाल चौकी प्रभारी राकेश कुमार के हाथ में भी गोली लगी है। घायल गोतस्करों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को इन सभी की काफी दिनों से तलाश थी। गोकशी की घटनाओं को रोकने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने कई टीमों का गठन किया था। इसी के बाद एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें:देवरिया हत्याकांड: बिजनौर में ब्राह्मणों ने किया प्रदर्शन, डीएम का किया घेराव, नारेबाजी कर रही महिला हुई बेहोश

पुलिस को देख गो तस्करों ने शुरू की फायरिंग
टांडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दढ़ियाल से स्वार को जाने वाली सड़क से लगे कच्चे रास्ते पर गो तस्कर एक पशु को कहीं लेकर जाने वाले हैं। सूचना पर टाण्डा के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पचौरी ने टीम बनाकर बताए गए स्थान पर पशु तस्करों की घेराबंदी की। पशु तस्करों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें चौकी प्रभारी दढ़ियाल राकेश कुमार बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी टांडा भेजा गया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिग की तो दो पशु तस्कर फहीम और सलीम के पैर में गोली लग गई।

भागे दो गो तस्कर भी मुठभेड़ में हुए घायल
बतादें कि मौके का फायदा उठाकर दो गो तस्कर मनन और फरमान भाग निकले। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली स्वार की पुलिस ने इनकी घेरेबंदी की। स्वार पुलिस से हुई मुठभेड़ में मनन और फरमान के पैर में गोली लग गई। दोनों को पकड़ लिया गया। चारों गोतस्करों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गो तस्करों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, एक तमंचा और पशु हत्या के उपकरण बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें:प्राइवेट बस में दिल्ली की मुस्लिम युवती को पीटा, बोली- योगी सरकार में मुस्लिमों पर हो रहा अत्याचार

मिलक में गोकशी की घटना के बाद बनाई गई थी टीम
इस घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कुछ दिन पहले थाना मिलक क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कई टीमें बनाई गई थीं। इनकी टोह मिलने पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हुए हैं। दो बदमाश मौके से भाग गए थे। स्वार पुलिस ने कुछ देर बाद उनको घेर लिया। उन्होंने भी पुलिस पर फायरिंग की। दोनों बदमाश जवाबी फायरिंग में घायल हो गए। इस समय जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग