इसकी जानकारी पीड़िता ने फोन पर पति को दी तो वह दिल्ली से आया और उसे मायके में छोड़कर वापस चला गया। साथ ही उसने धमकी दी कि अगर उसने परिवार के खिलाफ शिकायत की तो उसे तीन तलाक दे देगा। पीड़िता ने बताया कि वह तब से ही मायके में ही रह रही थी। इसी बीच 26 दिसंबर को वह अपने बच्चे के साथ ससुराल गई थी, जहां ससुरालियों ने फिर उससे मार-पीट करते हुए भगा दिया। जब उसने आपबीती पति को बताई तो पति ने फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। यह सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद वह थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। इस पर शुक्रवार को वह एसपी से मिली और कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अजीमनगर थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। अजीमनगर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी पति समेत ससुर शराफत, देवर फिरासत, रियासत और अलाउद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।