10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

International yoga day 2021 केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक घंटे तक किया योग फिर बोले थैंक्यू पीएम

International yoga day 2021 केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने करीब एक घंटे तक योग करने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का योग के बढ़ावा देने पर आभार जताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 21 Jun 2021, 11:49 AM IST

img-20210621-wa0008.jpg

union minister mukhtar abbas naqvi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रामपुर. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ( union minister mukhtar abbas naqvi ) ने योग दिवस रामपुर में शंकरपुर स्थित अपने आवास पर योग करते हुए पूरी देश और दुनिया के लोगों को योग के साथ निरोग रहने का संदेश दिया

यह भी पढ़ें: internatinal yoga day 2021: पांच साल के बच्चों से लेकर 100 साल के बुजुर्गों ने किया योग

योग करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कोरोना काल जैसे समय में जिन लोगों ने योग किया उन लोगों को योग से बहुत लाभ मिला। एक तरफ जब देश में लोगों के लिए बीमारी में मेडिसिन इंडिया तो दूसरी ओर मेक इन इंडिया ने भी लोगों का खूब साथ दिया है। बोले की योग की सदियों पुरानी परंपरा को योगी ( Chief Minister Yogi Adityanath ) और मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने आगे बढ़ाने का बड़ा काम किया है। मैं धन्यवाद देता हूं मोदी जी को उन्होंने योग जैसी चीजों को देश मैं बढ़ावा देते हुए लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: internatinal yoga day 2021: पांच साल के बच्चों से लेकर 100 साल के बुजुर्गों ने किया योग

उन्हाेंने कहा कि, आज पूरी दुनिया में योग किया जाता है। हर कंट्री के लोग योग करके निरोग रहते हैं। योग करने से शरीर फिट रहता है। बीमारी दूर रहती हैं ऋषि मुनियों के जमाने में योग था उन्होंने योग किया लम्बी आयु तक जिंदा रहे पर योग को जिंदा रखने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने जो काम किया वह काबिले तारीफ है। आज देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां में मोदी जी का डंका हर मामले पर बजता है।

यह भी पढ़ें: बीएल संतोष व राधामोहन भाजपा को मथ कर निकालेंगे चुनावी रोडमैप

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने करीब एक घंटे तक अपने आवास पर योग किया और मीडियाकर्मियों से बाते करते हुए बोले कि पूरी दुनिया में आज मेक इन इंडिया का जिक्र हो रहा है। एक तरफ मेडिसन इन इंडिया है तो दूसरी तरफ मेक इन इंडिया है। सदियों से ऋषि मुनि इस परंपरा को जिंदा रखे थे आज उसी परंपरा को हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को आगे लाने का काम करके लोगों के लिए बड़ा काम किया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घोषित किए कई नए नाम, पहली बार तीन महिलाओं को किया शामिल
यह भी पढ़ें: कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को भाजपा विधायक ने अपने वेतन से बांटे चेक