ज्ञात हो कि सपा सरकार के दौरान आजम खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना रामपुर में की थी। इस विश्वविद्यालय का संचालन जौहर ट्रस्ट करती है, जिसके अध्यक्ष आजम खान हैं। वहीं आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम इस ट्रस्ट के सीईओ हैं। इनके अलावा आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा ट्रस्ट की सदस्य हैं। बता दें कि मौजूदा समय में आजम खान, अब्दुल्ला आजम व तजीन फातमा जेल में बंद हैं।