नमाज के बाद शहर इमाम मुफ्ती महबूब मियां ने लोगों से अपील की कि जिले में धरा 144 लगी है। जिस तरह से घर से नमाज के लिए मस्जिद तक आए हैं, उसी तरह से अपने-अपने घरों को वापस चले जाएं। किसी को कोई दिक्कत न होने दें। जिन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस किया है। पुलिस की तरफ से जो कार्रवाई हुई है। नुकसान का जुर्माना भी हमको भरना पड़ेगा। प्रदर्शनकारी की जो मौत हुई है, उसे भी हमें झेलना होगा। अमन चैन में सहयोग करें, न कि शहर के हालात बिगाड़ें।