15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 दिन की कड़ी मेहनत के बाद रामपुर के नवाब की खुली तिजोरी, फूटी कौड़ी देख भर आईं सबकी आंखें

Highlights- कोठी खासबाग में रामपुर के तत्कालीन नवाब के महल में रखी तिज़ोरी को काटा गया- नवाब खानदान के वारिसों की मौजूदगी में अधिकारियां ने कटवाया स्ट्रांग रूम- नवाब की बेटी बोलीं- उम्मीद थी कि तिजाेरी में सोना-चांदी के आभूषण व अशर्फियां निकलेंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Mar 2020, 9:15 AM IST

rampur.jpg

रामपुर. रामपुर रियासत के नवाब रजा अली खान की संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया के तहत शनिवार को कड़ी मशक्कत के बाद स्ट्रांग रूम खोले गए। जैसे ही स्ट्रांग रूम खुले तो अंदर का नजारा देख मौके पर मौजूद अधिकारी समेत नवाब खानदान के वारिस हैरान रह गए। बता दें कि रामपुर के नबाब दुनियाभर में अपनी अमीरी के लिए मशहूर थे, लेकिन उनके स्ट्रांग रूम में एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। जबकि स्ट्रांग रूम में करोड़ों की संपत्ति बताई जा रही थी।

यह भी पढ़ें- आजम खान ने अपनी यूनिवर्सिटी में लगाए सरकारी 107 करोड़ रुपये, कब्जे में ले सकती है योगी सरकार

दरअसल, रामपुर के नवाब खानदान में लंबे समय से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष अक्टूबर में नवाब रजा अली खान की संपत्ति का बंटवारा शरीयत के आधार पर कराने का फैसला दिया था। इसके लिए एक कमेटी नियुक्त की गई है, जो जमीन समेत नवाब की तमाम सम्पत्तियों की आंकलन रिपोर्ट तैयार कर रही है। शनिवार को कोठी खासबाग में रामपुर के तत्कालीन नवाब के महल में रखी तिज़ोरी को काटा गया, जिसमें फूटी कौड़ी भी नहीं मिली है। बता दें पिछले 15 दिन से करीब दो दर्जन कारीगर तिजोरी को काटने का काम कर रहे थे। कोठी से पहले तलवारें, राइफल, ढाल, रिवाल्वर, बन्दूकें, पिस्टल आदि मिली हैं, जिनको फिलहाल पुलिस की देखरेख में रखा गया है।


'पत्रिका' से रामपुर के आखिरी नवाब की बेटी ने खास बातचीत में बताया कि मुझे उम्मीद थी कि तिजाेरी में सोना-चांदी आदि के आभूषण सोने की अशर्फियां निकलेंगी, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। मुझे लगता है कि ये सब चीजें चोरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 1980 में यहां चोरी हुई थी। उस दौरान आगापुर के चोर पकड़े गए थे। थाना सिविल लाइन में बाकायदा केस भी दर्ज हुआ था। उसके बाद से ही इस तिजोरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। तिजोरी खुलने के बाद आखरी नवाब की बेटी भी काफी मायूस नजर आईं।

वहीं, रामपुर की बेगम नूरबानो और उनके बेटे काजिम अली खान उर्फ नावेद मियां कहते हैं कि हमें ऐसा नहीं मालूम था कि तिजोरी में कुछ नहीं निकलेगा। मुझे तो एेसा लगाता था कि तिजोरी में बेशकीमती चीजें निकलेंगी। बेगम नूरबानो ने कहा कि जब वह शादी करके मियां के संग यहां आई तो इस इमारत में बेशकीमती पेंटिंग आदि लगी थीं।

बता दें कि रामपुर रियासत के आखिरी नवाब के महल में 250 से ज्यादा कमरे हैं। दीवारों से लेकर लेंटर, कुर्सी-मेज, दीवान, दरवाजे और कुछ बची हुई पेंटिंग्स आदि को देखकर लगता है कि उस वक्त नवाब ने काफी धन खर्च करके इन्हें मेंटेन किया था, लेकिन आपसी बंटवारे को लेकर इमारत बर्बादी की कगार पर है।

बता दें कि रामपुर के नवाब ने जिले की तमाम महत्वपूर्ण इमारतें सरकार को दे दी थी। लेकिन, बहुत सारी ऐसी महत्वपूर्ण इमारतें हैं, जो अभी भी निजी हैं। इसके अलावा शाहबाद का लक्खी बाग, जिसमें एक लाख से ज्यादा आम के पेड़ हैं और वहां नबाब की हवेली जो अब खंडहर में तब्दील हो चुकी है। वहीं रामपुर का रेलवे स्टेशन जो नवाब स्टेशन हुआ करता था। इस तरह की ऐसी तमाम संपत्ति हैं, जिनकी आंकलन रिपोर्ट तैयार हो रही है। बहुत जल्द रिपोर्ट तैयार होने के बाद नवाब परिवार की संपत्ति का बंटवारा होगा।

यह भी पढ़ें- अमर सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भी बढ़ी आजम खान की मुश्किलें