19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Jharkhand / Ranchi / रिमांड होम में बंद बाल कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

रिमांड होम में बंद बाल कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

मृतक बाल कैदी को पिछले दिनों उलीडिह पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड होम भेजा था...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 21 Sep 2018, 2:20 PM IST

parents

parents

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित घाघीडीह के बाल रिमांड होम में बंद एक बाल कैदी ने बुधवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट लिखकर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। बाल कैदी द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर रिमांड होम में हड़कंच मच गया है।


घाघीडीह स्थित रिमांड होम में रहने वाले बाल कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने के पहले एक पन्ने का सुसाइड नोट लिया है। उसने अपने भाईयों के नाम लिखे सुसाइट नोट में लिखा कि चार भाईयों में एक मर जाएगा तो कुछ नहीं होने वाला है, इसलिए तुम लोग मां-पिताजी का ख्याल रखना। उसने पत्र में ही लिखा है कि एक लड़की ने उसे साजिश के तहत फंसाया है।

मृतक बाल कैदी को पिछले दिनों उलीडिह पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड होम भेजा था। उस पर एक लड़की ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। मृतक की मां ने बताया कि उसके बेटे को लड़की द्वारा झूठा केस दर्ज करा कर फंसाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना जांच किए उनके बेटे को जेल में रिमांड होम में बंद कर दिया। मृतक की मां ने बताया कि ल़ड़की के परिजन समझौता के लिए एक लाख मांग रहे थे, जबकि वे लोग पचास हजार रुपए देने की बात कर रहे थे। यह भी जानकारी मिली हे कि इस मामले को लेकर बीते 19 सितबंर को दोनो पक्षों में समझौता होना था। इसके लिए दोनो पक्षों को बुलाया गया था, लेकिन लड़की के पक्षवाले नहीं आए थे।


यह भी पढे: पीएम मोदी को वाराणसी में हराने का काम करेंगे कांग्रेस सेवादल के सिपाही, हर बूथ पर तैनात होंगे 10 कार्यकर्ता

यह भी पढे: ओडिशा से निकल कर आंध्रप्रदेश पहुंचा DAYE चक्रवात, हिमाचल-बिहार के लिए भी मौसम विभाग का अलर्ट जारी