13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प, एक की मौत

झड़प में एक ग्रामीण और एक ट्रैक्टर ड्राइवर सत्यनारायण सिंह को गंभीर रूप से चोट आई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 20 Oct 2018, 5:42 PM IST

jharkhand police

jharkhand police

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड के पलामू जिलान्तर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदो गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। घटना प्रतिमा विर्सजन के लिए निर्धारित रूट के बदले दूसरे रूट से विसर्जन के लिए ले जाने को लेकर घटित हुई है। शुक्रवार की देर शाम हुई उक्त घटना में पुलिस के चार जवान व तीन ग्रामीण घायल हो गए। जबकि उपद्रवियों ने दस छोटे-बड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया।


झड़प में एक ग्रामीण और एक ट्रैक्टर ड्राइवर सत्यनारायण सिंह को गंभीर रूप से चोट आई है। वहीं बेकाबू भीड़ ने एक खड़े ऑटो को भी आग के हवाले कर दिया है। उपद्रवियों ने चार घरों को भी फूंक दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, एसपी इंद्रजीत महथा, एसडीओ नंद किशोर गुप्ता, डीएसपी सुरजीत कुमार ने मामले को संभाल लिया। घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ कैंप किए हुए हैं। स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन काबू में है। प्रशासन और पुलिस की हर बिंदु पर नजर है।

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि सतबरवा के बकोरिया और चैनपुर के चांदो गांव में धारा 144 लागू की गई है। कई शरारती तत्वों को पुलिस ने चिन्हित किया है, वहीं झड़प में घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है, जबकि घायल पुलिसकर्मियों का भी इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


फिलहाल स्थिति सामान्य है और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। घटना के बाद रांची, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार से अतिरिक्त बल मंगाकर तैनात किया गया है। वहीं पुलिस ने अब तक दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान तेज कर दी गयी है।


इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झड़प में घायल एक ट्रैक्टर ड्राइवर सत्यनारायण सिंह की अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। जबकि एक महिला मैगनी कुंवर ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। बताया गया है कि उसके पोते अरविंद को जब कुछ उपद्रवियें ने जख्मी कर दिया, तो मौके पर जोर से हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई, वहीं अरविंद का इलाज चल रहा है। आगजनी की घटना में आधा दर्जन ऑटो, एक मोटरसाईकिल, एक बोलेरो , ट्रैक्टर और टेलर को आग के हवाले कर दिया गया।