26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / BIG BREAKING रतलाम मेडिकल कॉलेज के खाते में एक और उपलब्धि, मिली कोरोना जांच की अनुमति

BIG BREAKING रतलाम मेडिकल कॉलेज के खाते में एक और उपलब्धि, मिली कोरोना जांच की अनुमति

संभाग के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। यह उपलब्धि कोरोना संक्रमित ( कोविड - 19 ) के मरीजों के सेंपलों की जांच की अनुमति के रूप में मिली है। इस अनुमति के साथ ही रतलाम के लिए सबसे बड़ी बात यह होगी कि यहां के मरीजों का सेंपल लेने के बाद लंबे समय तक इंतजार करने की बजाय 24 घंटे के भीतर उसकी जांच रिपोर्ट मिल जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 8 May 2020, 5:29 PM IST

रतलाम

रतलाम

रतलाम।
बंजली स्थित संभाग के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। यह उपलब्धि कोरोना संक्रमित ( कोविड - 19 ) के मरीजों के सेंपलों की जांच की अनुमति के रूप में मिली है। इस अनुमति के साथ ही रतलाम के लिए सबसे बड़ी बात यह होगी कि यहां के मरीजों का सेंपल लेने के बाद लंबे समय तक इंतजार करने की बजाय 24 घंटे के भीतर उसकी जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इससे उसके संक्रमित होने या नहीं होने का पता चल जाएगा और उसका इलाज भी जल्द से जल्द शुरू किया जा सकेगा।

डेढ़ माह की मेहनत रंग लाई
मेडिकल कॉलेज प्रशासन को आरटी पीसीआर मशीन मिलने के बाद से मेडिकल कॉलेज प्रशासन और विधायक चैतन्य काश्यप लगातार प्रयास करते रहे कि जल्द से जल्द इस मशीन से जांच की अनुमति मिले और यहां के लोगों को यह बड़ी सौगात मिल सके। आखिरकार शुक्रवार को इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) नई दिल्ली ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के माध्यम से यह अनुमति प्रदान कर दी है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित के अनुसार आईसीएमआर नई दिल्ली से लागिन और पासवर्ड आते ही संंभवत: शनिवार से कोविड 19 के मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। अब रतलाम से किसी भी कोविड-१९ के संदिग्ध मरीज का सेंपल भोपाल नहीं भेजा जाएगा।

बहुत बड़ी उपलब्धि मिली रतलाम को
रतलाम के मेडिकल कॉलेज को कोविड - 19 की जांच की अनुमति मिलना बहुत बड़ी सौगात है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन, जिला प्रशासन ने भी पूरासहयोग किया। पत्रिका ने लगातार इसको लेकर सकारात्मक पहल की जिससे उपलब्धि पाने में काफी सहयोग मिला।
चैतन्यकुमार काश्यप, शहर विधायक, रतलाम

1233 श्रमिकों को रतलाम लेकर आई ट्रेन में किराए को लेकर नया खुलाया, देखें video

लॉकडाउन 3.0 : एयर इंडिया के राहत ऑपरेशन में शामिल रही रतलाम की बेटी

पत्रिका ब्रेकिंग : रात में बदले एसपी, अब नए आईपीएस को कमान

BREAKING रतलाम में पुलिस पर लाठियों से हमला, नशे में था पुलिसकर्मी, निलंबित

VIDEO यहां पढ़े, रतलाम में कब खुलेगी शराब की दुकान