10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजनकाल के बाद महापौर विरोधी खेमा हुआ सक्रिय

भोजनकाल के बाद महापौर विरोधी खेमा हुआ सक्रिय

2 min read
Google source verification
Patrika

Patrika

रतलाम. नगर निगम का साधारण सम्मेलन गुरुवार को भोजनकाल के बाद आरोपों व जवाब में सुझाव दिए जाने की ओर मुड़ गया। बजट में खास प्रावधान नहीं होने और भाजपा हाईकमान के दखल के बाद विवादास्पद विषयों पर चर्चा नहीं कराने के प्रयासों के बीच दूसरे दिन का भोजनकाल समाप्त होने के बाद सदन में नए सत्र की शुरूआत महापौर विरोधी खेमे ने की। हालांकि पार्टी गाइड लाइन के चलते ये खेमा आरोपों से दूर ही रहा।

16 ने अब तब चर्चा में हिस्सा ले लिया
महापौर डॉ. सुनीता यार्दे के स्वागत भाषण से शुरू हुआ गुरुवार का सम्मेलन दिवस भोजनकाल के बाद आगे बढ़ रहा है। 49 पार्षदों में से 16 ने अब तब चर्चा में हिस्सा ले लिया है। वरिष्ठ पार्षदों के साथ पार्टी गाइड लाइन अनुसार अन्य पार्षद भी चर्चा मेंं शामिल हो रहे है। ज्यादातर पार्षदों ने शहर विकास के आसपास अपने बात रखी है। सत्तापक्ष विकास का साथ बताकर वार्डो में नए कार्यो के लिए अपने सुझाव दे रहा है तो विपक्ष के पार्षद कमियों को वर्णन कर अपने भाषण के जरिए निगम को घेर रहे है।

पूर्व जनकार्य समिति प्रभारी की पीड़ा झलकी
जनकार्य समिति के पूर्व प्रभारी और भाजपा के पार्षद अरूण राव ने भोजनकाल के बाद सबसे पहले मोर्चा संभाला। राव ने कहा कि वार्डो के पार्षदों की नीधी अब बढ़ानी चाहिए। यह राशि 18 लाख से बढ़कर 30 लाख होना चाहिए, ताकी पार्षद इस राशि से अपने अपने क्षेत्र में बड़े कार्य भी सरलता से करा सके, राशि का अभाव नहीं रहेगा।

विद्युत यांत्रिकी समिति प्रभारी ने दिया बड़ा सुझाव
नगर निगम की विद्युत यांत्रिकी समिति के प्रभारी पार्षद सूरज जाट ने कहा कि वाचनाल के लिए 10 लाख के प्रावधान को 50 लाख रुपए किया जाना चाहिए। साथ ही शहर में यातायात सुधार के लिए ईको फेे्रेंडली वाहन चलाने पर विचार होना चाहिए। इससे पर्यावरण समस्या का हल भी हो चाहिए, इसमें ई-रिक्शा और अन्य वाहन शामिल है।

वार्ड क्रमांक 29 में अंडरब्रिज के लिए मांगे 5 करोड़
पार्षद सुशीला परमार ने भी चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि प्रतापनगर अंडरब्रिज के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाए। परमार ने वार्डो का बजट बढ़ाने की मांग भी की है। भोजनकाल के बाद ज्यादातर समय भाजपा के पार्षदों को मिल रहा है।