पुलिस ने बताया कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पलसोडी गांव में बस की टक्कर से बाइक सवार ग्वालगढ़ निवासी उमराव सिंह उम्र 32 साल गंभीर रूप से घायल हुआ है, वही बाइक चालक बल्लू गुर्जर उम्र 25 साल की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पलसोडी में ही बस में आग लगा दी। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। मृतकों का पोस्टमार्टम सुबह होगा।