2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनने वाला है ये बड़ा योग, होगी अच्छी वर्षा, मिलेगी महंगाई से राहत, ऐसे होगा ये कमाल

बनने वाला है ये बड़ा योग, होगी अच्छी वर्षा, मिलेगी महंगाई से राहत, ऐसे होगा ये कमाल

2 min read
Google source verification
budhaditya yoga in hindi

budhaditya yoga in hindi news

रतलाम। बारिश का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। शुक्रवार 15 जुलाई को शाम 6 बजे सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ये प्रवेश होते ही बेहतर योग आकाश में बनने लगेंगे। इसके बाद बारिश होने की शुरुआत होगी। इसलिए जो किसान बोवनी करना चाहते है, उनको इसके लिए तैयारी शुरू कर देना चाहिए। बेहतर बारिश के बाद महंगाई भी कम होगी। ये बात केरल की तंडी ज्योतिष परंपरा के ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने अधिकमास की समाप्ती पर भक्तों को कही। उन्होने बताया कि भगवान श्री कृष्ण से लेकर विष्णु ने कर्म को प्रधानता दी है। इसलिए जो कर्म करेगा, वो सुखी रहेगा। कर्म में भी सद्कर्म पर ध्यान देना जरूरी है।

ज्योतिषी रावल ने बताया कि 15 जून से 16 जुलाई तक सूर्य मिथुन राशि में रहेगा। इस दौरान बुधादित्य योग बनेगा व बुध सूर्य के साथ २५ जून तक रहेगा। इसके बाद बुध कर्क राशि में चले जाएगा। एेसे में बुध व सूर्य का गठबंधन बुधादित्य अमृतसिद्धी योग बना रहा है। इस योग से बेहतर बारिश के रास्ते खुलेंगे ही इसके साथ-साथ महंगाई भी कम होगी। खाद्ध प्रदार्थ विशेषकर दाल व सब्जियों के भाव कम होंगे। पेट्रोलियम पदार्थ के भाव में या मूल्य में कमी नहीं आएगी। मिथुन की संक्राती होने से इस बार कोलव नाम का करण बन रहा है। ये योग समाज के लेखक वर्ग के लिए शुभ सूचना का कारण बनेगा। दक्षिण के राज्यों में जहां अतिवृष्टि होगी वही पूर्वी भाग में बाढ़ के हालात बनेंगे।

प्रदेश में होगा एेसा

ज्योतिषी रावल ने किसानों को बताया कि पश्चिम क्षेत्र में खंडीत वर्षा होगी। अंधड़ बार-बार चलेगा। 25 जून को बुध कर्क राशि में आएगा। इस राशि में प्रवेश के साथ ही महंगाई पर लगाम लगेगी। 16 जुलाई से सूर्य चंद्र की जल वाली राशि कर्क में आएगा। सूर्य के कर्क में प्रवेश के साथ ही देशभर से बेहतर वर्षा की सूचना आना शुरू हो जाएगी। 22 जून को सूर्य का आद्रा नक्षत्र में प्रवेश होगा। इस नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही बारिश की बेहतर शुुरुआत होगी।

इनको होगा लाभ

सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु व मीन राशि को लाभ दिलाएगा। शेष राशि सामान्य रहेगी। इस दौरान मंगल के वक्रिय होने से मेष, कर्क, सिंह, तुला व वृश्चिक राशि वालों को नुकसान होगा। एेसी स्थिति में वो राशि जिनको सूर्य के मिथुन में आने से व मंगल के वक्रिय होने से लाभ नहीं होना है, वे महादेव व महादेवी सहित भगवान विष्णु-लक्ष्मी की आराधना करें।

Story Loader