आदेश ने इंदौर में प्लाट व फ्लैट खरीदने के नाम पर करीब 4 करोड़ रुपए का सौदा किया। इसके बदले सोहेल ने 1.24 करोड़ रुपए व रौनक ने 1.20 करोड़ रुपए अपने खाते में जमा करवाए। आदेश ने पुलिस को बताया कि बकाया राशि वसूलने के लिए दबाव बनाया व उसकी मंहगी कार को अपने कब्जे में ले लिया। रुपए मांगने पर मेहमूद नाम के व्यक्ति के मोबाइल नंबर 8719955005 नंबर से धमकी भरा फोन आया। आदेश की रिपोर्ट पर गुजरात पुलिस ने बड़ोदरा के मकरपुरा थाने में रतलाम के सोहेल खान, नदीम खान, श्रीपाल भंडारी, इंदौर के विनोद जैन, अजय अग्रवाल, बांसवाड़ा के रौनक दोशी, फोन पर धमकी देने पर मेहमूद नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।