असल में पश्चिम रेलवे व डीआरएम रतलाम ने इसी माह घोषणा की थी चलती ट्रेन में यात्रियों को मसाज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए 100 रुपए से लेकर 300 रुपए तक व्यय करना होंगे। रेलवे का दावा था कि इससे रेलवे को 20 लाख रुपए की अतिरिक्त आय होगी व 90 हजार अतिरिक्त यात्री मिलेेंगे। लेकिन जब ये निर्णय सार्वजनिक हुआ, इसके बाद से इसका विरोध शुरू हो गया।