10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह की भाजपा दे रही सोनिया गांधी की कांग्रेस को मात

अमित शाह वाली भाजपा मध्य प्रदेश के रतलाम में सोनिया गांधी की कांग्रेस के मुकाबले सदस्यता अभियान में काफी आगे चल रही है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Aug 2019, 1:13 PM IST

amit shah and soniya gandhi

अमित शाह की भाजपा दे रही सोनिया गांधी की कांग्रेस को मात

रतलामः अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब लोकसभा इलेक्शन 2019 समाप्त हुए हैं। चुनाव में भाजपा और एनडीए को भारी-भरकम सफलता मिली। इसके बाद अब भाजपा व कांग्रेस ने अपने-अपने दलों में जान डालने के लिए यदस्यता अभियान की शुरुआत की। अमित शाह वाली भाजपा मध्य प्रदेश के रतलाम में सोनिया गांधी की कांग्रेस के मुकाबले सदस्यता अभियान में काफी आगे चल रही है।

पढ़ें ये खास खबर- cyber crime frauds : फोन पर कभी ना दें ये जानकारी, हो सकता है Fake call, इस तरह रहें सतर्क


भाजपा-कांग्रेस का सदस्यता अभियान जोरों पर

इन दिनों देश की दोनों प्रमुख राजनैकि पार्टियों कांगे्रस और भाजपा में सदस्यता अभियान चल रहा है। कांगे्रस ने ये अभियान 6 अगस्त से शुरू किया, जबकि भाजपा ने अपना सदस्यता अभियान इससे ठीक एक महीना पहले 6 जुलाई को शुरू किया था। इस अभियान में भाजपा ने शहर में 42 हजार सदस्य बना लिए हैं, लेकिन कांग्रेस ने अपना लक्ष्य ही केवल 11 हजार का रखा है। करीब इतने ही लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। भाजपा के सदस्यता अभियान का समापन 25 अगस्त को होना है, लेकिन कांग्रेस में समापन की तिथि घोषित नहीं की गई है। कांग्रेस का अभियान तीन चरणों में चलाने का दावा किया गया है। 11 हजार सदस्यों का लक्ष्य पहले चरण के लिए है।


कंप्यूटर पर रेकॉर्ड हो रहा दर्ज

इस बार सदस्यता अभियान की एक खासियत ये है कि पहली बार दोनों पार्टी सदस्यता अभियान का रिकार्ड कंप्यूटर पर रख रही है। इसमे कार्यकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, घर या कार्यालय का पता आदि शामिल है। भाजपा में पूरे जिले के सदस्यता अभियान का जिम्मा पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा को सौंपा गया है, जबकि कांगे्रस में शहर की कमान कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा तो ग्रामीण क्षेत्र की कमान ग्रामीण अध्यक्ष राजेश भरावा के पास है। भाजपा ने जिले को 90 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पांच विधानसभा में दिया। इसमें सबसे अधिक सदस्य शुक्रवार तक 42 हजार रतलाम शहर विधानसभा से बने हैं। भाजपा को सैलाना में सदस्य बनाने में मुश्किल हो रही है, यहां अभी तक केवल 7 हजार सदस्य ही बन सके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- lucky person Sign : बहुत भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके दांतों के बीच में होता है गैप, जानिए इनकी खूबियां

कांग्रेस ने बनाए 40 हजार सदस्य

दूसरी तरफ राज्य में सत्ता में काबिज कांगे्रस पार्टी तीन चरण में पांचों विधानसभा में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर चुकी है। शहर समेत सभी विधानसभा में पहले चरण में 11 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने दिया है। पहले चरण की डायरियों के जमा होने के बाद ही दूसरे का अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस ने अब तक 40 हजार से ज्यादा सदस्य बना लिए हैं। अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि, अलग-अलग विधानसभाओं में कितने सदस्य बनाए गए हैं।


'हमारा कार्य बेहतर' - कांग्रेस

शहर कांगे्रस अध्यक्ष विनोद मिश्रा का कहना है कि, भाजपा के तीन विधायक जबकि हमारे दो विधायक हैं, फिर भी सदस्य बनाने में हमारा कार्य बेहतर है। शहर में 11 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। अभियान का पहला चरण पूरा होने पर है। जल्दी ही आला कमान के निर्देश पर दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- Heavy Rain Alert : इन जिलों पर मंडराया येलो और ऑरेंज अलर्ट का खतरा, फिर सक्रीय हुआ मानसून

'चिंतन किया जाएगा' - भाजपा

इधर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा का कहना है कि, सदस्यता अभियान में जो लक्ष्य दिया गया, हम उसे पार करने की ओर अग्रसर हैं। जहां तक सैलाना में कम सदस्य बनने की बात है तो इस बारे में चिंतन किया जाएगा, कि आखिर हमारी ओर से अब तक क्या कमी रही है और आगे यहां सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए क्या रणनीति होगी।