
सोना खरीदने से पहले हो जाएं सावधान, यहां असली बताकर बेच दिया लाखों का नकली सोना
रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम में असली के बजाय नकली सोना देने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने सोने के दाने के बजाय नकली दाने देकर धोखाधड़ी की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज करके तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
रिंगनोद पुलिस के अनुसार, हर्षित जैन निवासी आजाद चौक जावरा द्वारा तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि, घटना 13 जून को रोलामगरा की है। सोने के दाने देने के संबंध ठगों ने युवक से संपर्क कर दाने देने का कहकर अपने झांसे में लिया। इसके बाद उसे सोने के दाने देने के बजाय नकली दाने देकर उससे साढ़े तीन लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली।
एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
दाने लेकर युवक ने अपने पास रख लिए, लेकिन दाने सोने का ना होकर नकली होने का पता चलते ही फरियादी पुलिस के पास पहुंचा और अपने साथ घटित पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। रिंगनोद पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जारी है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपी से उसके अन्य साथियों के अलावा, नकली दाने बनाने के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही, आरोपी से ये भी पता किया जा रहा है कि, अबतक वो और कितने लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं।
पत्नी लड़ना चाहती है पार्षद चुनाव, नोड्यूज न मिलने से खफा युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, देखें वीडियो
Published on:
14 Jun 2022, 4:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.