सहायक श्रमायुक्त रतलाम ने एक सर्कुलर जारी कर बताया है कि उनके कार्यालय के संज्ञान में आया है कि कतिपय बैंकों द्वारा श्रम विभाग द्वारा मप्र दुकान एवं स्थापना अधिनियम-1958 के अंतर्गत जारी पंजीयन प्रमाण-पत्र (गुमास्ता के पंजीयन) को सत्यापित अभिलेख मानकर संस्थाओं के लोन स्वीकृत किए जा रहे हैं, यह उचित नहीं है। यह सर्कुलर सभी बैंकों को भी जारी किया गया है। मालूम हो कि रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के बाद राष्ट्रीकृत बैंकों ने तो अपनी लोन पॉलिसी की समीक्षा करना शुरू कर दिया है, लेकिन अन्य बैंक कुछ खास नहीं कर रहे।