
चैत्र नवरात्रि 2020 भविष्यवाणी : आनंद संवत्सर के चलते अनाज होगा सस्ता
रतलाम। चैत्र नवरात्रि 2020 की शुरुआत 25 मार्च 2020 से हो रही है। एक साल में अनेक तरह की शुभ घटनाएं होगी, क्योंकि इस बार संवत्सर का नाम आनंद है। इसे चलते अनाज सस्ता रहेगा तो वर्षा बेहतर होगी। इतना ही नहीं, सोना व चांदी के दाम बढे़ंगें, तो चंद्रयान - 3 को सफलता मिलेगी। यह बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे चैत्र नवरात्रि 2020 गुड़ी पड़वा के बाद होने वाले एक वर्ष के असर के बारे में बता रहे थे।
ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि इस बार राजा बुध तो मंत्री चंद्र रहेगा। आनंद नाम संवत्सर होने के कारण सभी जगह आनंद ही आनंद रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम ज्यादा रहेंगे व धर्म के प्रति आस्था बढेग़ी। अप्रैल व मई माह में गर्मी का प्रकोष अधिक रहेगा। मौसमी बीमारियां बढेग़ी। जून माह के बाद से मंदी का असर कम होता साफ नजर आएगा। भारत विश्व की सामरिक शक्ति बनकर उभरेगा। देश के वैज्ञानिक नई खोज करने में सफलता पाएंगे। तकनीक के मामले में भारत को सफलता मिलेगी। भारत का चंद्रयान - 3 का कार्यक्रम सफल होगा व इसमे सफलता मिलेगी। अप्रैल से लेकर जून माह तक अनाज सस्ता रहेगा।
महंगा होगा सोना चांदी
ज्योतिषी वीरेंद्र रावल के अनुसार अप्रैल से लेकर जून तक सोना व चांदी महंगा रहेा।लहसुन सस्ती होगी जून के बाद महंगी होगी। आषाढ़, श्रावण में बरसात तेज होगी। आषाढ़ में भारत के केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र से जुड़े हुए कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ प्राकृतिक आपदाएं आने की विशेष योग बन रहे है। राजस्थान के कुछ स्थान पर वर्षा कम होगी। मध्यप्रदेश में भारी बरसात होगी। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मु कश्मीर में बर्फबारी होगी। किसानों को इस वर्ष चूहों, टिड्डी दल से सावधान रहना होगा।
तेल से लेकर इनके भाव इस तरह होंगे
ज्योतिषी वीरेंद्र रावल के अनुसार जुलाई-अगस्त में रुई, चांदी, कपास तेज रहने की संभावना रहेगी। कई प्रकार की सफेद वस्तुओं जैसे मसाला उद्योग के भाव महंगे रहेंगे तेल घी के भाव महंगे रहेंगे। अगस्त सितंबर मास में लाल वस्तुओं के भाव विशेष तेज रहेंगे लोहा मशीनरी चीजों के भाव तेज रहेंगे। अगस्त सितंबर मास में कई राज्यों में भारी बारिश होगी धान के भाव सस्ता रहेगा। सितंबर अक्टूबर मास में हल्दी, सोना, राई, सरसो, मेथी, कपास, गुड, खनिज पदार्थ में तेजी रहेगी। नवंबर दिसंबर में तेल के भाव महंगे रहेंगे। घी के भाव भी तेजी से उपर जाएंगे।
Published on:
06 Mar 2020 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
