आगामी 9 मार्च को हालिका उत्सव परंपरागत धार्मिक तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार भी तैयार हो गया है। बाजार में जहां शरबत, शिकंजी आदि नई वेरायटी में आ गई है तो होली के अगले दिन प्रमुख रुप से बच्चों से लेकर बड़ों का विशेष पर्व धुलेंडी के लिए भी कई तरह के रंग व पिचकारी आ गई है। बाजार में 5 रुपए से लेकर 50 रुपए तक की पिचकारी है। इसमे पंप, टैंक आदि है। इसके अलावा विभिन्न तरह के रंग में 5 रुपए से लेकर 40 रुपए तक की डिब्बी है।