बिहार के गया में कार्यरत सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन में कमांडो गुजरात के सोमनाथ जिले के कोड़ीनार गांव निवासी अजीतसिंह पिता जग्गूसिंह उम्र 25 साल छुट्टी पर घर लौट रहे थे। राजधानी एक्सप्रेस से लौटने के दौरान आलोट के थूरिया गांव के यहां ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात मानकर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे दफना दिया था। जैसे ही इसकी जानकारी परिजन को लगी तो सोमवार को परिजन आलोट पहुंच गए और पुलिस के सामने मृतक से संबंधित दस्तावेज पेश किए गए। तब कहीं जाकर पुलिस को पता लगा कि, जिसे अज्ञात समझकर जफना दिया गया, दरअसल, वो कोबरा कमांडो है।