27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिसकर्मी के पिता के साथ ऐसा क्या हुआ, जो घर में लगा ली फांसी

खाट की रस्सी ब्लेड से काटकर फंदा बनाया, नामली के गुणावद गांव का मामला

2 min read
Google source verification
patrika

रतलाम/नामली। नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुणावद में दूसरी मंजिल पर सोये पुलिस आरक्षक दिनेश जाट के वृद्ध पिता ने ब्लेड से खाट की रस्सी काटकर फंदा बनाकर फांसी लगाकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के कारणों पता नहीं चल पाया है।
एएसआई जगदीश यादव ने बताया कि आरक्षक दिनेश जाट का पैतृक गांव गुणावद है। उनके पिता ७२ वर्षीय मांगीलाल जाट एवं बडा भाई मुकेश जाट निवास करते है। बड़े भाई मुकेश पिता के साथ रहकर गांव में खेती बाड़ी संभालते है। मंगलवार सुबह मुकेश जाट की पत्नी राधा बाई ससुर को चाय देने के लिए ऊपर कमरे पर पहुंची तो उन्हें फांसी पर लटके देखकर उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही नामली से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पंचनामा बना कर पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। मौत की सूचना पर पुलिस विभाग से दिनेश के जाट के कई दोस्त पुलिसकर्मी वहां अस्पताल पहुंच गए थे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नामली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या का कारण नहीं समझ आया
मृतक दिनेश जाट सभी दोस्तों से चर्चा कर रहे थे कि पिता बहुत जिंदादिल व्यक्तित्व के थे। जब वह स्थानांतरण को लेकर पुलिस विभाग में परेशान थे। तब भी हौंसला देते थे कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। गांव में ९० बीघा जमीन की खेतीबाड़ी है। घर में एेसी कोई परेशानी नहीं थी, जिससे पिता ने एेसा कदम उठाया। बीमारी भी कोई बड़ी हीं थी। उनको हार्निया की बीमारी थी, जिसका उपचार कराया गया था।

सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत
- हाईवे पर रत्तागिरी गांव के पास हुआ देर रात हादसा
रतलाम। बिलपांक थाना क्षेत्र में हाईवे पर रत्तागिरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौके पर ही सोमवार देर रात को दर्दनाक मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक मुकेश यादव ने बताया कि सज्जनगढ़ गांव निवासी गोवर्धन (३५) पिता नाथुलाल निनामा और उसकी पत्नी गंगाबाई निनामा (३०) रिश्तेदार के यहां शादी में घोड़ाघाट गए थे। रात करीब एक बजे घर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रत्तागिरी सांई पैलेस के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और फरार हो गई। मौजूद लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस १०८ ने उन्हें रात करीब डेढ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिन्हें डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत बताया। दोनों के सिर पर गहरी चोट थी। चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। शायद हेलमेट पहनता तो जान बचती। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के तीन बच्चे है।

बच्चों के विवाद में चले चाकू
रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के शैरानीपुरा में बच्चों को विवाद इस प्रकार गहराया की बड़े झगड़ पड़े और एक युवक ने चाकू से वार कर दूसरे को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि शैरानी निवासी मूसा (२२) पिता रहमान पर चाकू से हमला कर नावेद और खुर्शीद ने घायल कर दिया। विवाद दो बच्चों के झगडऩे पर हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।