10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो स्कूल बस में आग, मची अफरा-तफरी

दो स्कूल बस में आग, मची अफरा-तफरी

2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Akram Khan

Aug 02, 2018

patrika

दो स्कूल बस में आग, मची अफरा-तफरी

रतलाम। (खारुआकला) नगर के एक निजी विद्यालय (संस्कार हाइट्स) स्कूल की दो बसों में ंमंगलवार रात को अचानक आग लग गई । दोनों बसें स्कूल संचालक के घर के सामने खड़ी थी। आग की लपटे उठती देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। अगर डीजल टैंक आग पकड़ लेता तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इधर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आग के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार रात्रि में ड्राइवर दोनों बसों को स्कूल संचालक योगेश जैन के घर के सामने खड़ी कर घर चला गया था। जिस के बाद रात्रि में अचानक आग लग गई। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों में खटारा बसें चल रही है यह तो गनीमत रही कि रात्रि में आग लगी यह हादसा सुबह बच्चों से भरी बस में यदि होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। क्षेत्र में कई स्कूल मान्यताओं के आधार पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं कई स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है कई स्कूल वाहनों में अनियमितता पाई जा रही है।


बस ड्राइवर देवेंद्रसिंह ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार शाम 5 बजे योगेश सर के घर के सामने बस को खड़ी किया दोनों बसों को मं ही चलाता हूं। एक को गोगापुर वाले स्कूल व दूसरी को खारुआकला में चलाता हूं। दोनों बसों में किसी भी प्रकार कोई तकनीकी खराबी नहीं थीं।


आग पर काबू पाया, जांच शुरू कर दी है
ग्रामीणों की सूचना पर हमारे स्टॉप के आरक्षण शिवसिंह डांगी व चौकीदार लालसिंह डांगी दोनों मौके पर गए देखा कि दोनों बसें जल रही थीं पर कोई बुझाने की कोशिश नहीं कर रहा था। हमने स्वामी विवेकानंद एकेडमी से ट्यूबवेल चालू करवाकर पानी डाला व आग बुझाई तब तक बसों का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। इसके बाद ही आग के कारणों का खुलासा होगा।
तेजेन्द्रसिंह सेंगर,चौकी प्रभारी खारुआकला
----------


25 दो पहिया वाहनों के सीट कवर पर चली ब्लेड
सुखेड़ा. नगर में मंगलवार की शाम 6 से 7 बजे के बीच किसी अज्ञात शरारती व्यक्ति ने चमन चौराहा से लेकर मोगिया की कुईया के बीच खड़े दो पहिया वाहन के सीटकवर ब्लेड से काट दिए। जब विनोद टेलर अपनी मोटरसाइकिल के पास पहुंचा तो पता चला कि उसकी मोटरसाइकिल का कवर कई जगह से कटा हुआ है यह बात जब एक दूसरे को पता चली तो चमन चौराहा से मोगिया की कुईया चौराहा तक बीच में रखी सभी दो पहिया वाहन के सीट कवर कटे हुए मिले। ज्ञात रहे बारिश के चलते अधिकांश दो पहिया वाहन के मालिकों ने अपनी सीट पर १५० से २०० रुपए खर्च कर सीट कवर लगा रखे थे कई लोगों की तो सीट तक कट गई थी। जिन्हें टेप लगाकर बचाया। जबकि कई लोगों को सीट कवर ही बदला पडा़ पर जिसने भी यह बचकानी हरकत की उस से दो पहिया वाहन मालिकों को परेशानी के साथ आर्थिक वहन भी करना पड़ा।