11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखते ही देखते राख हो गई दो स्कूल बसें, स्कूल परिसर में ही अचानक लग गई आग

देखते ही देखते राख हो गई दो स्कूल बसें, स्कूल परिसर में ही अचानक लग गई आग

3 min read
Google source verification
patrika

देखते ही देखते राख हो गई दो स्कूल बसें, स्कूल परिसर में ही अचानक लग गई आग

खारवाकलां के निजी स्कूल की थी बस

रतलाम। ताल थाना क्षेत्र में ग्राम खारवाकला के एक निजी स्कूल की बस मंगलवार देर रात को आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गई। आधी रात में स्कूल परिसर से आग की लपटें और धुंआ देखकर सभी में हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही समय मे दोनों बसें जल कर खाक हो गई। खारवाकला के चौकी प्रभारी तेजेन्द्र सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं स्थिति को संभाला ।
चौकी प्रभारी तेजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे 2 बजे के बीच स्कूल बसों में आग की सूचना पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना पर पहुंचकर आग को बुझाने के प्रयास किए गए। मौके पर सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हो गए थे और आग को बुझाने में जुट गए थे। दोनों बसे संस्कार पब्लिक स्कूल की है एवं स्कूल परिसर में ही खड़ी थी। एक बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और उसके बाद आग की जगह दूसरी बस भी आ गई । आग लगने के बाद ग्रामीणों ने उसे बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी विकराल रुप धारण कर चुकी थी कि आप पर काबू नहीं पाया जा सका। दोनों बसें जलकर खाक हो गई।

डिवाइडर से टकराई कार के चालक फरार, ३० किलो डोडाचूरा बरामद
- बाइक को टक्कर मारने के बाद भाग रही थी कार
रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बडबड रोड पर साक्षी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रही कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दो युवक भाग निकले और पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान उसमें से अवैध डोडाचूरा बरामद किया है।

थाना प्रभारी विजय सागरिया ने बताया कि बुधवार सुबह एक कार चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार जुझारसिंह पिता भंवरसिंह निवासी नयागांव को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद टक्कर मारकर भाग रही कार कुछ ही दूर पर जाकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से डोडाचुरा भरा हुआ मिला। इधर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जुझारसिंह को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कार से मिला अवैध डोडा चूरा 30 किलो के लगभग है। वही कार मंदसौर के किसी व्यक्ति के नाम पर पंजीयन होना बताई जा रही है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूने मकान के ताले तोड़कर गहने व नकदी चोरी
रतलाम। जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने गृहभेदन, वाहन चोरी और पशु चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पहले मामले में सूने मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की । बदमाश वहां से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। लेकिन दीनदयाल नगर थाने में प्रकरण दर्ज नहीं करने पर पीडि़त एसपी गौरव तिवारी के पास पहुंचा। एसपी के आदेश के बाद दस दिन बाद पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
थाना प्रभारी अजयराज सिंह राणा ने बताया कि ओसवाल नगर निवासी शंकरनाथ पिता पुनानाथ उम्र ६० वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है किउनके मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी के अनुसार 21 जुलाई की रात को वह परिवार के साथ राजस्थान में इंद्रगढ़ माता के दर्शन करने बाहर गया था। तभी अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वहां से चांदी के आवले आधा किलो, चांदी दो कडे २५० ग्राम, सोने की दो टोप्स एक तोला एवं नगदी २० रुपए चोरी कर ले गए। वहीं कुछ दिन पहले ओसवाल नगर निवासी बगदीराम प्रजापति और उसके दो बेटे पवन और कमलेश रहते है। करीब रात दो बजे चोर उनके घर पर हथियार लेकर खड़े थे। वह रात को करीब दो बजे बाथरूम करने उठा तो उन्हें बाहर खड़ा देखा। वह डर के अंदर घुस गया। चोरों ने उसका दरवाजा धकेला। उसके बाद वह परिवार सहित मकान छोड़कर अन्य स्थान पर रहने चला गया है। वहीं थाना पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहंी की है।

कलेक्टर कार्यालय परिसर से बाइक चोरी
जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सुराना निवासी समरथ पिता रामलाल पांचाल किसी काम से बाइक लेकर कलेक्टोरेट आया था। मंगलवार दोपहर को अज्ञात बदमाश वहां से बाइक चोरी कर ले गया। फरियादी समरथ पांचाल की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।

मकान का ताला तोड़ कर भैंसे चोरी
जिले के कालूखेडा थाना क्षेत्र के ग्राम कंसेर निवासी मोहनलाल पिता नंदाजी के मकान का ताला तोड़ कर वहां से दो भैंस अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। चोरी गई भैंस की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है। फरियादी मोहनलाल की रिपोर्ट पर कालूखेडा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

फोटो-०२२०- घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना बताती महिला।