scriptdharma karma – साल में एक बार होती है सूर्य की ये घटना, सभी 12 राशियों पर होता है 30 दिन तक असर | dharma karma sun transit in leo 2019 latest hindi news | Patrika News

dharma karma – साल में एक बार होती है सूर्य की ये घटना, सभी 12 राशियों पर होता है 30 दिन तक असर

locationरतलामPublished: Aug 17, 2019 11:44:34 am

Submitted by:

Ashish Pathak

sun transit in leo 2019 – साल में एक बार होने वाली इस घटना से पूरे 30 दिन तक सभी 12 राशियों पर इसका असर होता है। सिंह राशि में सूर्य अब 17 सितंबर 2019 तक रहेंगे।

dharma karma

Surya ka Rashi Parivartan – साल में एक बार होती है सूर्य की ये घटना, सभी 12 राशियों पर होता है 30 दिन तक असर

रतलाम। dharma karma sun transit in leo 2019 latest hindi news – आज 17 अगस्त 2019 को आकाशगंगा में सूर्य ( Sun ) का सिंह राशि में प्रवेश हो गया है। साल में एक बार होने वाली इस घटना से पूरे 30 दिन तक सभी 12 राशियों पर इसका असर होता है। सिंह राशि में सूर्य अब 17 सितंबर 2019 तक रहेंगे। सूर्य ग्रहों के राजा है व संसार को रोशनी देने वाले सितारे भी। इस घटना से सभी 12 राशि वालों पर इसका असर होगा। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे भक्तों को सूर्य के राशि परिवर्तन ( sun transit in leo ) से राशियों पर होने वाले असर के बारे में बता रहे थे।
यह भी पढे़ं – dharma karma – भाद्रपद माह में भूलकर नहीं करें ये 5 काम, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

dharma karma
इस तरह होगा हर राशि पर असर

मेषराशि – सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को निर्णय लेने की क्षमता बढेगी। विद्यार्थियों के लिए पढऩे-लिखने का उत्तम समय। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए भी यह समय सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। संतान की प्राप्ति और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।
वृषभराशि – सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को घर में कलह के संकेत हो सकते हैं। मां के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी एक माह के लिए रोक दें। सूर्य और मंगल से सम्बन्धित दान करें। जैसे ताम्रपात्र, मसूर की दाल इससे लाभ होगा।
मिथुनराशि – सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को पराक्रमी बनने का अवसर मिलेगा। आप द्वारा किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। भाई और मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसायिक लाभ होगा।
कर्कराशि – सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वाले वाणी से कठोर भाषा का प्रयोग करेंगे। कुटुम्बों में अनबन के संकेत हैं। इन सारी परेशानियों के बावजूद भी सरकारी नौकरी या सरकार से जुडऩे का मौका मिलेगा। लाल वस्तुएं पास रखें तो लाभ होगा।
यह भी पढे़ं – शनिवार के दिन हो रहा शुक्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों पर इस तरह पडेग़ा प्रभाव,…

dharma karma
धार्मिक के योग बने रहेंगे

सिंहराशि – सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वाले अत्यंत उर्जावान बने रहेंगे। राजनीतिक और सरकारी लाभ मिलेगा। भाग्यवश कोई रुका हुआ काम हो जाएगा। धार्मिक के योग बने रहेंगे।
कन्याराशि – सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को खर्च की अधिकता रहेगी। आंख से जुड़ा विकार सम्भव है। जीवन में पहली बार कर्ज की स्थिति आ सकती है। एक माह तक का समय बचकर पार करें। सूर्य को जल देना और ताम्रपात्र दान करना लाभकारी होगा।
तुलाराशि – सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को सरकार या सरकारी कार्यों से लाभ होगा। अचानक से प्रयास करने पर राजनीति में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रयास करने पर आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
वृश्चिकराशि – सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। सरकार कांट्रैक्ट या सरकार में नौकरी मिल सकती है। प्रयास करने पर राजनैतिक लाभ मिल सकता है। रुका हुआ कार्य या पैतृक सम्पत्ति में लाभ होगा।
यह भी पढे़ं – krishna Janmashtami Date 2019: इस शुभ मुहूर्त में करें माखनचोर की पूजा

dharma karma
कुल मिलाकर अच्छा समय

धनुराशि – सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को लंबे समय से रुकी हुई समस्या का हल होगा व अचानक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। लंबे समय से रुकी हुई धार्मिक यात्रा होगी। भाग्यवर्धक समय रहेगा।
मकरराशि – सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को सरकारी तंत्र से परेशानी का समय है। किसी भी तरह का केस, मुकदमा, छुपे हुई सरकारी जांच या नोटिस का अचानक से आना सम्भव है। किसी भी तरह की सरकारी अनियमितता से बचें।
कुम्भराशि – सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को शादी-ब्याह का अवसर आएगा लेकिन जो विवाहित हैं उनका समय जीवनसाथी के साथ थोड़ा सूखा रहेगा। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसायिक लाभ भी सम्भव है। कुल मिलाकर समय बेहतर रहेगा।
मीनराशि – सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों के शत्रु परास्त होंगे। जीवन में अचानक राजनैतिक लाभ मिलेगा। रुका हुआ काम चलना शुरू करेगा। कुल मिलाकर अच्छा समय है।

यह भी पढे़ं – डॉक्टर टिप्स: आसान है ओरल कैंसर का पता लगाना, इस तरह करें खुद की जांच, धुम्रपान से होता है ये अधिक
dharma karma
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो