
diwali 2019
रतलाम। Diwali 2019 : दीपों का त्योहार दिवाली या दीपावली जिसका इंतजार सभी को रहता है। ऐसे में मां लक्ष्मी की उपासना का पर्व दिवाली बहुत खास होता है। इसे आने में अब बस कुछ ही समय शेष रहा हैं। ऐसे में इस बार दीपों का यह त्योहार 27 अक्टूबर 2019 को मनाया जाने वाला है। क्या आप जानते हैं कि दिवाली 2019 पर कलर का भी महत्व होता है। दिवाली पर अगर पूजा के समय बताए गए कलर का कपड़ा पहनें तो धन लाभ होगा। इतना ही नहीं नौकरी में प्रमोशन से लेकर तरक्की भी होगा। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे भक्तों को दिवाली पूजा के समय पहनने वाले शुभ रंग के कपड़ों के बारे में बता रहे थे।
सफेद रंग का महत्व
Importance Of White Color : भारतीय ज्योतिष में रंग का महत्व है। ये जाता है दिवाली पर सफेद रंग की शर्ट उन पुरुषों को मां लक्ष्मी की पूजा के समय पहनना चाहिए जो कारोबारी है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सफेद रंग के कपड़े पहनने वाले लोगों को किसी चीज को पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है, सफलता खुद इनके पास चलकर आती है, इस कलर के कपडे़ पहनने वाले लोगों के पास कभी धन की कमी भी नहीं होती है। इसी प्रकार स्त्री को लाल रंग के कपडे़ पहनना चाहिए।
लाल रंग का महत्व
Importance Of Red Color : जीवन में लाल रंग का बड़ा महत्व है। दिवाली के दिन लाल रंग बहुत शुभ होता है और यह रंग सभी को पसंद भी होता है। ऐसे में लाल रंग मंगल का प्रतीक माना जाता है, इसलिए यह रंग बहुत शुभ माना जाता है, ऐसे लोग अपना काम को पूरे जोश के साथ करते हैं और इन्हें सफलता भी मिलती है। जो लोग पत्रकारिता में है उनको विशेष रुप से इस रंग के कपडे़ पहनना चाहिए।
गुलाबी रंग का महत्व
Importance Of Pink Color : आमतौर पर ये माना जाता है कि इस रंग को ज्यादातर लडकियां पसंद करती है लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुलाबी रंग के कपड़े लड़को के लिए शुभ होते है, और दिवाली पर उन लड़को को इसी रंग की शर्ट पहनना चाहिए जिनके प्रमोशन या तरक्की में किसी प्रकार की समस्या रहती है। क्योंकि इस रंग के कपडे़ पहनने वालो लड़को में अधिक आत्मविश्वास होता है और उन्हें धनलाभ होता है और नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में धनलाभ होता है। कहते हैं इस रंग को सूर्य का माना माना गया है।
हरे रंग का महत्व
Importance Of Green Color : हरा रंग प्रकृति से जुड़ा हुआ है। दिवाली पर पूजा करते समय आप हरे रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। अगर गाढ़ा हरा रंग हुआ तो और बेहतर होगा। अगर पति व पत्नी के बीच या कारोबारियों के बीच आपस में समझ का अभाव या कमी है तो उनको हरे रंग की शर्ट या साड़ी, सुट पहनना चाहिए। हरे रंग के कपड़े धारण करके मां लक्ष्मी की पूजा करना काफी शुभ होता है। यह रंग विश्वास, खुशहाली, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है।
पीला रंग का महत्व
Importance Of Yellow Color : पीले रंग को कोई भी कार्य शुभ होने का प्रतीक माना जाता है। मां दुर्गा से लेकर लक्ष्मी को पीले वस्त्र में कही कही पूजा जाता है। पीले रंग का मतलब सूर्य का प्रकाश होता है जो मनुष्य के अंदर उमंग और खुशी के भाव को उत्पन्न करता है। ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी पूजा करते समय पीले वस्त्र पहनना काफी शुभ होता है। यह आपके सोए हुए भाग्य को जगाने का काम करता है। अगर आप इस दिवाली लक्ष्मी माता को खुश करना चाहते हैं तो पूजा करते वक्त पीले रंग के कपड़े जरूर पहनें।
काले रंग से करें परहेज
Avoid Black Color : दिवाली की पूजा के दौरान काले रंग के कपड़ा धारण नहीं करना चाहिए। ज्योतिष में काला रंग निराशा का प्रतीक माना जाता है जिस वजह से पूजा के वक्त काले कपड़ों को पहनना अशुभ माना जाता है। अगर आप मां लक्ष्मी को खुश करना चाहते हैं, तो इस रंग के कपड़ों से परहेज करना चाहिए। इस रंग के कपडे़ के उपयोग से परेशानी अधिक आती है।
MUST READ :
Updated on:
09 Sept 2019 05:21 pm
Published on:
09 Sept 2019 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
