28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में अब घर से बाहर निकलने के लिए ई-पास होगा जरुरी

शनिवार से लागू होगा ई-पास सिस्टम (e-pass system), कलेक्टर-एसपी ने की अपील लोग मॉर्निंग वॉक ओर इवनिंग वॉक पर न निकलें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 21 May 2021, 7:20 PM IST

epass.png

रतलाम. रतलाम (ratlam) में अब घर के बाहर निकलने के लिए भी आमजन (public) को ई-पास (e-pass) बनवाना पड़ेगा। बिना पास के सड़क पर नजर आने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस (police) केस दर्ज करने के साथ ही उसे अस्थाई जेल में भेजेगी। पुलिस और प्रशासन ने कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए आमजन से बिना वजह किसी भी कार्य से घर के बाहर नहीं निकलने की अपील की है। साथ ही कहा कि लोग मॉर्निंग वॉक (morning walk) और इवनिंग वॉक (evening walk) के लिए भी न निकले, यदि निकलते है तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक होगा शहर, जानिए कैसे हटेगा लॉकडाउन

शनिवार से ई-पास होगा जरुरी
प्रशासन यह नई व्यवस्था आगामी 22 मई से लागू कर रहा है। बगैर पास के कोई भी व्यक्ति शहर में इधर-उधर घूम नहीं सकेगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान देखने में आया है कि प्राय: कई लोग बगैर किसी ठोस कारण के या किसी बहाने से शहर में घूमते पाए गए हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। शहर में संक्रमण अभी बरकरार है, इसके नियंत्रण के लिए आवश्यक है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो।

ये भी पढ़ें- ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया

व्हाट्सएप से भी मिलेगी अनुमति
कलेक्टर ने बताया कि ई-पास बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा जो मोबाइल से किया जा सकेगा। जिसमें नाम, पता, आधार नंबर की आवश्यकता होगी। मात्र 4 घंटे में ई-पास बनकर संबंधित आवेदक के मोबाइल पर पहुंच जाएगा। ई-पास हासिल होने के बाद भी संबंधित व्यक्ति को अपनी आईडी अपने साथ रखना होगी जो व्यक्ति ई-पास के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ होंगे वे व्हाट्सएप पर आवेदन प्रेषित कर सकेंगे उन्हें व्हाट्सएप पर अनुमति मिल जाएगी।

देखें वीडियो- पति का कटा चालान तो पत्नी ने एसडीएम पर तानी चप्पल