जिले के जावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किराना कारोबारी पर एक अज्ञात युवक ने दुकान में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी ने व्यापारी की दुकान में घुसकर उस पर गोली से फायर किया और उसके बाद फरार हो गया। दुकान पर मौजूद अन्य लोगो की मदद से घायल को जावरा के सिटी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बेहतर उपवार के लिए रतलाम रैफर कर दिया गया है।