10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking 26 मई से चलेगी इंदौर लिंगमपल्ली हमसफर ट्रेन

26 मई से चलेगी ट्रेन इंदौर लिंगमपल्ली हमसफर ट्रेन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 18 May 2018, 5:06 AM IST

humsafar train

humsafar express

रतलाम। तत्कालीन रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने वर्ष 2016-17 के रेल बजट में इंदौर-लिंगमपल्ली हमसफर ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। रेलवे को बजट में घोषणा की गई ट्रेन को चलाने में तीन वर्ष लग गए। ट्रेन की जो समय-सारणी बनी उसमे रतलाम से बड़ोदरा पहुंचने में 5 घंटे से अधिक का समय लग रहा था, जब इस बारे में पत्रिका ने सवाल-जवाब किए तो मंडल से लेकर पश्चिम रेलवे तक में हड़कंप मचा व टाइम-टेबल में सुधार किया गया। पत्रिका के पास वो दोनों टाइम टेबल है, जो पूर्व का था व बाद में सुधार किया गया। ट्रेन की शुरुआत 26 मई से होगी।

किराए के मामले में ये है नियम ट्रेन का

हमसफर ट्रेन का किराया अन्य सुपरफास्ट एक्सपे्रस ट्रेन से अलग होता है। हमसफर एक्सपे्रस ट्रेन के थर्ड एसी का किराया मेल व एक्सपे्रस ट्रेन के थर्ड एसी के किराए से 1.5 गुणा अधिक होात है। इसमे पहले 50 प्रतिशत टिकट की बुकिंग तय दर से होने के बाद प्रति 10 प्रतिशत टिकट बुक होने पर किराया फ्लैक्सी दर से 10 प्रतिशत बढ़ता जाता है। इस ट्रेन के किराए में भी डायनामिक फेयर सिस्टम लागू होगा।

राजधानी ट्रेन से भी बेहतर है सुविधाएं

हमसफर ट्रेन में राजधानी ट्रेन से भी बेहतर सुविधाएं है। ट्रेन का प्रत्येक डिब्बा एलएचबी स्तर से बना हुआ है। राजधानी से बेहतर सुविधाएं वाली इस ट्रेन में जीपीएस आधारित पैस्ेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम, स्टेशन आने से पूर्व उसके नाम का माइक से प्रचार, कोई सिगरेट या बिड़ी जलाए तो फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, आरामदायक सीट, मोबाइल से लेकर लेपटॉप चार्जिंग के लिए प्रत्येक सीट पर पाइंट, दिव्यांग के लिए बे्रल डिस्प्ले, डिब्बे के दरवाजे पर एलसीडी डिस्प्ले, आग अवरोधक कर्टेन, हर डिब्बे में डस्टबिन, सुविधाघर में छोटे बच्चों के लिए विशेष सुविधा आदि दिए गए है।

गति रहेगी अलग-अलग

ट्रेन इंदौर से लिंगमपल्ली जाते समय 1542 किमी के सफर को 50.14 किमीप्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जबकि वापसी में ये गति बढ़कर 54.56 किमी प्रतिघंटे की रहेगी। जाते समय इंदौर से लिंगमपल्ली पहुंचने में जहां 30 घंटे 45 मिनट लगेंगे वहीं वापसी में इंदौर यात्री 28 घंटे 15 मिनट में आ जाएगा।

ये रहेगा ट्रेन का टाइम-टेबल

19316 इंदौर-लिंगमपल्ली हमसफर रेलवे स्टेशन 19315 लिंगमपल्ली-इंदौर हमसफर

आगमन-प्रस्थान आगमन प्रस्थान
-- - 7.00 इंदौर 01.35 ------

09.15 - 09.20 उज्जैन 23.50-23.55
11.10-11.20 रतलाम 21.50-22.00

16.36-16.45 बड़ोदरा 17.30-17.40
18.55-19.00 सूरत 15.42-15.47

22.05-22.10 वसईरोड 12.10-12.15
23.35-23.40 पनवेल 10.37-10.40

02.45-02.50 पुणा 07.50-07.55
08.25-08.35 शोलापुर 03.00-033.10

10.25-10.28 गुलबर्ग 01.06-01.08
12.30-12.32 विकराबाद 22.18-22.20

13.45- -- लिंगमपल्ली ---- 21.20