10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे में हो रहे दो बडे़ बदलाव, आपकी जिंदगी में लाएंगे एेसे असर, यहां पढ़ें पूरी खबर

रेलवे में हो रहे दो बडे़ बदलाव, आपकी जिंदगी में लाएंगे एेसे असर, यहां पढ़ें पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 21 Jun 2018, 12:30 PM IST

indian railway hindi news

indian railway hindi news

रतलाम। भारतीय रेलवे दो बडे़ बदलाव करने जा रही है। इन बदलाव से आपकी जिंदगी पर भी सीधा असर होगा। एक बदलाव से जहां यात्रियों को नाराजी होगी तो दूसरे बदलाव से हजारों रेल कर्मचारियों को सीधे बड़ा लाभ होगा। असल में भारतीय रेलवे 1 जुलाई से स्टेशन पर कुलियों द्वारा सामान उठाने की दर को बढ़ाने जा रही है। दूसरी तरफ रेलवे ने अपने कर्मचारियों के म्युचल तबदना नीति में बड़ा बदलाव कर दिया है।

रेलवे में आगामी 1 जुलाई से कुलियों के सामान उठाने के किराए में अंतर हो रहा है। अब किराया स्टेशन के स्तर के अनुसार होगा। इसमे सिर पर सामान उठाने व ट्रॉली से सामान ले जाने में अलग-अलग शुल्क लगेगा। मंडल प्रवक्ता जेके जयंत के अनुसार 40 किलोग्राम तक न्यूनतम 45 रुपए व अधिकतम 140 रुपए ये दर रहेगी।

ये रहेगा नया किराया

एनएसजी 1 से लेकर 4 तक सिर पर 40 क्रिग्राम तक सामान के 55 रुपए, एनएसजी 5 में 50 रुपए, एनएसजी 6 में 45 रुपए दर होगी। जबकि यात्री ने अगर कुली को इंतजार कराया तो शुरू के आधे घंटे तक एनएसजी 1 से 4 तक 55 रुपए, एनएसजी 5 में 50 रुपए व एनएसजी 6 में 45 रुपए लगेंगे। वे स्टेशन जो एचजी याने हॉल्ट गु्रप में आते है वहां हर कार्य की दर 45 रुपए तय की गई है। किसी भी स्टेशन पर 160 किग्राम तक प्रति ट्रिप के 90 रुपए लगेंगे।

दिव्यांग व बीमार के लिए अलग शुल्क

1 जुलाई से बीमार व दिव्यांग यात्रियों को लेकर जाने का शुल्क भी बदल दिया गया है। सभी प्रकार के स्टेशन पर 2 सहायकों के द्वारा व्हील चेयर से ले जाए जाने पर 90 रुपए व चार सहायक ले गए तो 140 रुपए शुल्क लगेगा।

इस तरह दी गई श्रेणी

एनएसजी 1 में 500 करोड़ रुपए से अधिक वार्षिक आय वाले स्टेशन।
एनएसजी 2 में 100 से 500 करोड़ रुपए वार्षिक आय वाले स्टेशन।

एनएसजी 3 में 20 करोड़ रुपए से अधिक आय वाले स्टेशन।
एनएसजी 4 में 10 से 20 करोड़ रुपए वाले रेलवे स्टेशन शामिल किए गए है।

डेढ़ वर्ष बाद बदलाव

रेलवे ने म्युचल तबादला नीति में डेढ़ वर्ष बाद फिर से बदलाव किया गया है। पूर्व में रेलवे बोर्ड ने समान पे गे्रड वाले कर्मचारियों को अलग-अलग सेक्शन में तबादले पर रोक लगा दी थी। अब इस रोक को हटा दिया गया है। ये बदलाव तीन वर्ष बाद किया गया है। मंडल में इस बदलाव से गे्रड पे 1800 के पांच हजार से कुछ अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा।

इनको होगा बड़ा लाभ

बोर्ड के ताजा जारी निर्देशों के अनुसार अब समान ग्रेड पे वाले कर्मचारी दूसरे विभाग में समान गे्रड पे पर तबादला ले सकेंगे। इस निर्णय से अब तबादला कराना आसान होगा। पूर्व में 1800 गे्रड पे वाले कर्मचारियों को अगर अपना म्युचल तबादला कराना हो तो इस पर डेढ़ वर्ष से रोक लगी हुई थी। इससे रेल कर्मचारियों को परेशानी हो रही थी। अब इस रोक को हटने से कर्मचारियों को मंडल में बड़ा लाभ होगा।