29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विपक्ष के पीएम उम्मीदवारों पर कैलाश विजवर्गीय ने ली चुटकी, किया करारा व्यंग्य

पेगासस मामले को उन्होंने साफतौर पर देश को बदनाम करने की साजिश करार दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

deepak deewan

•

Updated: 30 Jul 2021, 1:44 PM IST

Kailash Vijvargiya BJP General Secretary Kailash Vijvargiya Statement

Kailash Vijvargiya BJP General Secretary Kailash Vijvargiya Statement

रतलाम- बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय शुक्रवार सुबह रतलाम पहुंचे। इंदौर से बांसवाड़ा जाने के दौरान वे कुछ समय के लिए शहर में ही ठहरे। यहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं—कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं अपने अल्प प्रवास के दौरान उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की। इस दौरान जहां उन्होंने अनेक राष्ट्रीय मामलों पर टिप्पणी की वहीं प्रधानमंत्री पद के विपक्षी उम्मीदवारों पर भी चुटकी ली।

TCS Infosys ने MP के बेरोजगारों के लिए की यह बड़ी पहल

इस मौके पर विजयवर्गीय ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल एकजुट होकर देश को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने पेगासस मामले को उछालने और इसे तूल देने पर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। पेगासस मामले को उन्होंने साफतौर पर देश को बदनाम करने की साजिश करार दिया।

Tokyo Olympic हॉकी में MP के बेटे का कमाल, क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कराई

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने विपक्षी दलों की कथित एकता पर भी करारा व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष में अनेक नेता ऐसे हैं जोकि प्रधानमंत्री बनने की दावेदारी जताते रहते हैं। 12 ऐसे उम्मीदवार हैं जो सीएम नहीं बन सकते और प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। ममता बैनर्जी के दिल्ली आकर प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात करने और 2024 में विपक्ष की ओर से चेहरा बनने के बारे में उन्होंने कहा कि यह तो समय ही बताएगा।

अशोक ध्यानचंद ने पहचान ली थी विवेक की प्रतिभा, तराश कर बना दिया हीरा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्ष को विकल्प के रूप में कोई चेहरा नहीं मिल रहा। मध्य प्रदेश में अपनी भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा कि, मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। कार्यकर्ता के बतौर हमेशा कार्य करता रहूंगा। एक होटल में रुके विजयवर्गीय स्वल्पाहार के बाद बांसवाड़ा रवाना हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, गोपाल सोनी के अलावा रतलाम ग्रामीण विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष आदि ने उनका स्वागत किया।