दशानन 1 मिनट 13 सेकंड में जलकर स्वाह
इसके पूर्व नगर निगम तिराहे से श्रीरामजी, लक्ष्मण और हनुमानजी की सवारी आगे आगे और पीछे सेठों में सेठ सांवरिया सेठ, कृष्ण लीला की झांकी के साथ शाम 5 बजकर 52 मिनट पर रवाना हुए। शहर भ्रमण करते हुए रात 9.29 बजे नेहरू स्टेडियम स्थित दहन स्थल पर गांजे बाजे का साथ सवारी पहुंची, जहां पर कलेक्टर रूचिका चौहान और एसपी गौरव तिवारी ने अगवानी की। हनुमानजी ने 9.34 बजे गदा से रावण के पुतले पर प्रहार किया इसके बाद 9.36 बजे लंका दहन की, एक तरफ लंका दहन नहीं होने पर निर्माणकर्ता कारीगरों ने लंका जलाने में मदद की। इसके बाद 9.39 मिनट पर रावण के पुतले को श्रीराम ने आग लगाते ही जोरदार आतिशबाजी के साथ दशानन 1 मिनट 13 सेकंड में जलकर स्वाह हो गया। इसके बाद सभी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रबुद्धजनों ने मौके पर दशहरा दहन की शुभकामनाएं दी।