26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / चार साल चला अफेयर, 45 दिन की शादी, फिर हुआ यह

चार साल चला अफेयर, 45 दिन की शादी, फिर हुआ यह

उनका चार साल से अफेयर चल रहा था। अंत में सुखद तरीके से विवाह किया। आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने थे। इसी बीच पत्नी मायके गई। मायके में जाने के बाद मोबाइल बंद किया। इससे पति इतना डिप्रेशन में आ गया कि उसने जो कदम उठाया उस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। यहां पढे़ं चार साल के अफेयर, शादी का अंत किस तरह से हुआ।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 26 Jan 2020, 10:31 AM IST

love triangle murder crime stories

तीन दोस्तों के बीच आ गई थी एक शादीशुदा प्रेमिका, सगाई से चंद घंटे पहले मिली लाश

रतलाम। रतलाम में उनका चार साल से अफेयर चल रहा था। अंत में सुखद तरीके से विवाह किया। आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने थे। इसी बीच पत्नी मायके गई। मायके में जाने के बाद मोबाइल बंद किया। इससे पति इतना डिप्रेशन में आ गया कि उसने जो कदम उठाया उस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। यहां पढे़ं चार साल के अफेयर, शादी का अंत किस तरह से हुआ।

VIDEO रतलाम में उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

चार साल से अफेयर चल रहा था और बड़ी मुश्किल से डेढ़ माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। अब पत्नी करीब तीन दिन पहले अपने माता-पिता के यहां चली गई और मोबाइल फोन बंद कर लिया। इससे डिप्रेशन में आए जवाहर नगर निवासी 20 साल के अजय पिता मनोहरसिंह नामक युवक ने अपने घर में रात में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

रतलाम की डॉक्टर लीला जोशी को पद्यश्री अवॉर्ड

फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या
पुलिस ने बताया जवाहरनगर निवासी अजय पिता मनोहसिंह (20) ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब सात बजे माता-पिता को पता चला तो आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के पिता मनोहरसिंह ने बताया कि अजय रात को करीब एक बजे घर लौटा और आने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब साढ़े छह-सात बजे उठे और मृतक की मां कमरे में उसे बुलाने गई तो दरवाजा अटकाया हुआ था। दरवाजा खोलते ही वह सामने फंदे पर लटका हुआ मिला।

भारतीय पर्यटन दिवस पर विशेष VIDEO

शादी को डेढ़ माह हुआ
मृतक अजय के पिता मनोहरसिंह ने बताया कि अजय ने करीब डेढ़ माह पहले ही रतलाम के ही एक मोहल्ले में रहने वाली लड़की से लव मैरिज की थी। वे दोनों आपस में करीब तीन-चार साल से जानते थे और यह लड़की के पिता को पसंद नहीं था। लव मैरिज के बाद लड़की के पिता ने लड़की पर संभवत: दबाव बनाया और जब वह वापस उनके पास गई तो उसे आने नहीं दिया। इससे उनका लड़का अजय परेशान रहने लगा। दो-तीन दिन से वह ठीक से खाना भी नहीं खा रहा था। रात को भी वह घर आया तो उसने कुछ नहीं खाया और कमरे में चला गया। सुबह उसे इस स्थिति में देखा। चार बहनों में यह अजय सबसे छोटा था। पिता पान की दुकान चलाते हैं और उनका बेटा अजय डीजे का का काम करता था।

VIDEO JNU में नहीं BJP के प्रदर्शन में गूंजा 'आजादी' का नारा

VIDEO ट्रेन पर जमकर पथराव, ट्रेन अंधेरे में रखकर ले गया चालक

चंद्रग्रहण 2020 : भूलकर मत करना यह 5 काम, यह 2 तो बिल्कुल मत करना

रतलाम में फ्लैट के बाथरुम में मिले दो शव, पुलिस मौके पर