
mangal ka rashi par asar hindi news
रतलाम। श्रावण माह की समाप्ती होते ही भूमिपूत्र मंगल मकर राशि में मार्गी होने जा रहे है। मंगल मकर में केतु ग्रह के साथ लंबे समय तक रहे है। इसके चलते अनेक राशि वाले कुछ समय तक परेशान रहे। एेसे परेशान लोगों के जीवन में अब बड़ा बदलाव आने का समय शुरू होने वाला है, क्योंकि मंगल ग्रह रक्षाबंधन या राखी के अगले दिन 27 अगस्त 2018 को वक्री से मार्गी होने जा रहे है। ये बात रतलाम की प्रसिद्ध ज्योतिषी योगश्री श्रेया जैन ने कही। वे मंगल के वक्री होने से राशियों पर होने वाले असर के बारे में बता रही थी।
योगश्री ने बताया कि 27 अगस्त 2018 सोमवार शाम 7 बजकर 36 मिनट पर मंगल मकर राशि में वक्री होंगे। इनके वक्री होने से अब तक केतु जो मनमानी कर रहा था, वो समाप्त होगा। क्योकि इस समय मंगल ग्रह केतु के साथ मकर राशि में विराजे है। मंगल के इस तरह से वक्री से मार्गी होने से सभी 12 राशियों के जीवन में बड़ा शुभ असर होगा।
ये होगा राशियों पर मंगल के मार्गी होने का असर
मेष राशि पर असर
इस राशि का स्वामी स्वयं मंगल है, इसलिए मंगल के मकर राशि में मार्गी होने से सबसे ज्यादा फायदा इसी राशि को होगा। परेशानियों का अंत होगा और जिस काम में काफी मेहनत करने के बाद सफलता नहीं मिल पा रही थी उसमे सफल होंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए यह समय शुभ रहेगा।
वृषभ राशि पर असर
इस राशि का स्वमी शुक्र है। शुक्र मंगल का परम मित्र है। वृषभ राशि पर धन के रास्ते खुलेंगे। इसके अलावा पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रमोशन व तबादले के योग है। परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। इन लोगों को खुश खबर मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन राशि पर असर
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का वर्की से मार्गी अवस्था में आना शुभ समाचार दिलाएगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और धन लाभ के कई मौके प्राप्त होंगे। जमीन-जायदाद में निवेश करने से इस राशि के लोगों को फायदा मिलेगा।
ये होगा राशियों पर मंगल के मार्गी होने का असर
कर्क राशि पर असर
कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। चंद्र व मंगल मित्र है। चंद्र की राशि में मार्गी मंगल शुभ फल देगा। जीवनसाथी से लाभ होगा। प्यार व रोमांस में वृद्धि होगी। भूमि से लाभ होगा। पुरानी प्रापर्टी को लेकर चल रही बाधा दूर होगी।
सिंह राशि पर असर
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। सूर्य व मंगल आपस में गहरे मित्र है। एेसे में सिंह राशि वालों को छठा मंगल दुश्मनों का सफाया करेगा। आंख के रोग दूर होंगे व धर्म के कार्य में विजयी मिलेगी। इसके अलावा ससुराल से भी धन का लाभ होगा।
कन्या राशि पर असर
इस राशि का स्वामी बुध है। मंगल की ये चाल कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत है। 27 अगस्त के बाद से इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलना शुरू हो जाएगा। रूका हुआ काम पूरा होगा। भौतिक सुख में इजाफा मिलेगा। विदेश से कोई नया अवसर मिल सकता है। अगर किसी कानूनी मसले में परेशानी में फंसे है तो जीत आपकी होने वाली है। ये मार्गी मंगल गुरु समान किसी मित्र से जीवन को नई दिशा दिलवाएगा।
ये होगा राशियों पर मंगल के मार्गी होने का असर
तुला राशि वालों पर असर
इस राशि वालों का स्वमी शुक्र है। शुक्र व मंगल एक दूसरे को लाभ पहुंचाते है। तुला राशि वालों को मकर राशि का मंगल मकान या भूमि का लाभ देगा। इसके अलावा पूर्वजों का भी स्नेह मिलेगा।
वृश्चिक राशि पर असर
मेष राशि के अलावा इस राशि का स्वामी भी मंगल होता है। मंगल का मार्गी होना शुभ समाचार प्राप्त कराएगा। निवेश से भारी धन लाभ होने के संकेत है। यह जमीन से जुड़ा भी हो सकता है। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा मिलेगा।
धनु राशि पर असर
धनु राशि का स्वमी गुरु है। गुरु व मंगल मित्र है। एेसे में इस राशि को दूसरा मंगल मकर राशि में धन का लाभ देगा। इसके अलावा धार्मिक यात्रा होगी व मित्रों से लाभ होगा। परिवार के साथ सुखद समय बितेगा।
ये होगा राशियों पर मंगल के मार्गी होने का असर
मकर राशि पर असर
मकर राशि का स्वामी शनि है। लग्न में मार्गी मंगल प्रकृति के करीब लाएगा। परिवार में प्रेम बढ़ाएगा। नए कारोबार की दिशा में लाभ होगा। गुरु समान कोई मित्र सहयोग करेगा। इससे भविष्य के सुखद रास्ते बनेंगे।
कुंभ राशि पर असर
कुंभ राशि का स्वामी शनि है। शनि की इस राशि से १२वां मंगल धन का व्यय करवाएगा। इसके अलावा पूर्व के दुश्मन को जागृत करेगा। एेसे में इस राशि वाले भगवान हनुमान की शरण में रहे तो लाभ होगा। आय में इजाफा होगा।
मीन राशि पर असर
अचानक धनलाभ भी हो सकता है। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति की वजह से जो भी विवाद चल रहा है वो खत्म होने के योग हैं। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।
Published on:
22 Aug 2018 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
