25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये VIDEO आपको हंसने पर कर देगा मजबूर, आपने नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

ये VIDEO आपको हंसने पर कर देगा मजबूर, क्या आपने देखा

2 min read
Google source verification
MMS

mms

रतलाम। कभी-कभी रेलवे स्टेशन पर कुछ एेसा हो जाता है जो आपको काफी देर तक हंसने को मजबूर कर देता है। एेसा ही एक वीडियो इन दिनों रतलाम रेलवे स्टेशन का वायरल हो रहा है। करीब डेढ़ मिनट वाले इस वीडियो में कुछ ग्रामीण दिख रहे है जो पहली बार एेस्केलेटर का उपयोग करते नजर आ रहे है। इसमे बड़ी बात ये है कि जिस तरह से ग्रामीणों ने एस्केलेटर का उपयोग किया, बस वो आपको हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देगा।

असल में रेलवे ने प्लेटफॉर्म नंबर चार के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेषकर महिला व वृद्ध यात्रियों की सुविधा के लिए एेस्केलेटर को लगाया है। ये एेस्केलेटर यात्रियों को नीचे से उपर की तरफ ले जाता है। उपर जाने के बाद यात्री प्लेटफॉर्म नंबर से लेकर 6 व 7 तक पहुंच पाते है। बस इस मामले में इन ग्रामीणों से गड़बड़ हो गई।

उपर से आ रहे थे नीचे

एेस्केलेटर वैसे तो यात्रियों को नीचे से उपर ले जाता है, लेकिन इस पर ग्रामीण उपर से नीचे आने का कार्य करते नजर आ रहे है। इसमे पुरुष तो एक बार में तेज उतरते हुए आ गया, लेकिन साथ की महिला यात्री इसमे गड़बड़ा गई। वो जितना नीचे उतरती, उतना ही वापस एेस्केलेटर की मदद से उपर पहुंच जाती। एेसे में नीचे से उपर की ये कयावद आपको हंसने को मजबूर कर देगी। ये वीडियो दो दिन से रेलवे सहित अन्य गु्रप में जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल के साथ लिख रहे ये

वीडियो को वायरल के साथ ये भी लिखा जा रहा है कि पहले ही कहा था, रतलाम को इन सुविधाओं की आदत न है, मत बनाओ, अब बनाया है तो ये सब तो होगा। रतलाम की बात करें तो रेलवे के ही करीब ५० से अधिक अलग-अलग गु्रप में ये वीडियो जमकर वायरल हुआ है। इसके अलावा शहर के युवाओं द्वारा बनाएं अलग-अलग अन्य गु्रप में भी जमकर वायरल हो रहा हैं।